लाइफस्टाइल

कियारा आडवानी की तरह चाहते हैं बेदाग चेहरा? जानें ब्यूटी सीक्रेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:34 PM IST

Kiara Advani Beauty Secrets : कियारा आडवाणी की खूबसूरती पर अगर आप फिदा हैं, तो उनकी जैसी खूबसूरती पाने के लिए आपको अपने आदतों में बदलाव की जरूरत है। बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जीवनशैली का अच्छा होना जरूरी है। आइए जानते हैं कियारा की तरह खूबसूरत स्किन पाने के लिए क्या करें?

Image

कियारा की तरह बेदाग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • बेदाग स्किन के लिए सीमित मात्रा में करें चीनी का सेवन
  • धूम्रपान स्किन की खूबसूरती पर डाल सकता है असर
  • बेदाग स्किन पाने के लिए अच्छी और गहरी नींद है जरूरी


Kiara Advani Beauty Secrets : बॉलीवुड की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी देखने में काफी खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती की खास बात यह है कि उनका चेहरा बेदाग नजर आता है। क्या आप भी कियारा की तरह बेदाग और खूबसूरत स्किन चाहते हैं? अगर हां, तो उनके ब्यूटी सीक्रेट्स को जरूर फॉलो करें। कियारा जैसी खूबसूरती को पाने के लिए आपको अपने डेली हैबिट्स को छोड़ने की जरूरत है। साथ ही इसके लिए आपको अपने आदतों में बदलाव की जरूरत है। आइए जानते हैं कियारा जैसी खूबसूरती पाने के लिए क्या करें?

कियारा जैसी खूबसूरती पाने के लिए क्या करें?

कियारा जैसी खूबसूरती पाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है। आइए जानते हैं बेदाग स्किन पाने के लिए क्या करें?

रेगुलर करें स्किन की सफाई

भागदौड़ भरी जिंदगी में जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो आपकी स्किन को कई तरह के प्रदूषण, धूल, मिट्टी और कणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर स्किन की गहराई से साफ करना बहुत ही जरूरी है। स्किन की गहराई से सफाई के लिए हर 2 से 3 घंटे के अंतराल में अपने चेहरे की नॉर्मल पानी से सफाई करें। वहीं, दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा धोएं।

गहरी नींद है जरूरी

स्किन को बेदाग बनाने के लिए आपको महंगी-महंगी क्रीम और मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बल्कि एक अच्छी और गहरी नींद की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन बेदाग हो तो इसके लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। कम सोने से स्किन पर जल्दी झुर्रियां और फाइन-लाइंस आ जाते हैं। इसके अलावा डार्क सर्कल की भी परेशानी हो सकती है। इसलिए स्किन की खूबसूरती के लिए अच्छी नींद जरूरी है।

स्मोकिंग से रहें दूरी

अगर आप ज्यादा सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं तो इसका असर न सिर्फ आपकी सेहत पर पड़ता है, बल्कि यह आपकी खूबसूरती को भी बिगाड़ सकता है। इसके लिए धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखें।

चीनी से करें तौबा

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपको इस खराब आदत को तुरंत बदलने की जरूरत है। अधिक मीठा खाने से आपकी स्किन खराब हो सकती है। इसलिए चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article