लाइफस्टाइल

Karwachauth 2024 Thali Designs: घूंघरू से गोटापट्टी तक, बाजार में बिक रही एक से बढ़कर एक 'बाया', देखें करवाचौथ की थाली के लेटेस्ट डिजाइन्स

Karwachauth 2024 Thali Designs: सुहागिनों का फेवरेट फेस्टिवल करवाचौथ आ रहा है। 20 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपनी थाली सजाकर चांद की पूजा करती हैं। इस थाली को बाया भी कहा जाता है। अगर आपने अभी तक करवाचौथ की थाली नहीं खरीदी है तो आज हम आपको करवाचौथ की थाली के सबसे प्यारे डिजाइन्स दिखा रहे हैं।

Image

Karwa Chauth 2024 Thali Set Designs photo

Karwachauth 2024 Thali Designs: पति-पत्नी का रिश्ता खास होता है। पति की सलामती और खुशहाली के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती। करवाचौथ का दिन इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। श्रृंगार कर अपनी करवा चौथ की थाली को भी सबसे सुंदर तरीके से सजाती हैं। करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस थाली को बाया भी कह जाता है। बाया में सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये, तरह-तरह की मिठाइयां सजाकर रखी जाती हैं। अगर आपने अभीतक अपनी बाया नहीं खरीदी है तो यहां हम करवाचौथ की थाली के ताफी सुंदर सुंदर डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Karwachauth Thali Set Design Photo / Karwa Chauth Baya Designs And Decoration-

pearl thali set for karwachauth

pearl thali set for karwachauth

पर्ल यानी मोती से सजी करवाचौथ की थाली आपके हाथों में काफी सुंदर लगेगी। वैसे भी मोती किसी भी चीज की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। आप सफेद ही नहीं रंग-बिरंगी मोती वाली थाली भी खरीद सकती हैं।

multicolour stone thali set for karwa chauth

multicolour stone thali set for karwa chauth

अगर आप मल्टीकलर सूट या साड़ी पहनने वाली हैं तो आपकी थाली भी रंग बिरंगी ही होनी चाहिए। आप इस तरह की स्टोन लगी मल्टीकलर थाली बाजार से खरीद सकती हैं। अगर ये आपको बाजार में न मिले तो इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

gota patti thali set for karwachauth 2024

gota patti thali set for karwachauth 2024

गोटा पट्टी भी भला किसे पसंद नहीं आती। सूट-साड़ी ही नहीं थाली पर भी गोटा लगाकर उसे सुंदर बनाया जा सकता है। इस तरह का नया डिजाइन ट्राई करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।

handmade karwachauth thali decoration

handmade karwachauth thali decoration

अगर आप अपनी थाली को अपने हाथों से सजाना चाहती हैं तो आप इस डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करने हैं बस एक जालीदार कपड़े पर कड़ाई करनी है और इसे थाली पर चिपकाना है।

karwachauth thali set with photo

karwachauth thali set with photo

फोटो वाली थाली और छन्नी का इन दिनों काफी ट्रेंड चल रहा है। करवाचौथ के लिए आप ऐसी थाली खरीद सकती हैं, जिसे अपनी पिया जी और अपनी तस्वीर से कस्टमाइज कराया जा सकता है। ये दिखने में भी खूब प्यारा लगता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article