लाइफस्टाइल

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ की कर रही हैं तैयारी? तो अभी से चूज़ करले मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स, देखें Mehndi Design Photo

Karwa Chauth Mehndi Design (करवा चौथ की मेहंदी डिजाइन फोटो): पतिदेव को रिझाने के लिए करवा चौथ के व्रत वाले दिन श्रृंगार में चार चांद लगाने हैं, तो गोरे गोरे हाथों में ऐसी प्यारी मेहंदी की डिजाइन बनाना बेस्ट है। अभी से करवा चौथ 2024 के लिए देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो डाउनलोड, हाथ की मेहंदी।

Image

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ की कर रही हैं तैयारी? तो अभी से चूज़ करले मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स, देखें Mehndi Design Photo

Karwa Chauth Mehndi Design (करवा चौथ की मेहंदी डिजाइन फोटो): करवा चौथ का त्योहार आने है, ऐसे में अगर आप भी पतिदेव के लिए साज श्रृंगार करना चाहती हैं। तो करवा चौथ के सुहागिन श्रृंगार के साथ गोरे गोरे हाथों में लाल लाल मेहंदी खूब सुंदर लगेगी। ऐसे में करवा चौथ की दमदार तैयारी चल रही है, तो आप भी अभी से ही मेहंदी के ये वाले लेटेस्ट डिजाइन्स अपने पास सेव करके रख सकते हैं। ताकि त्योहार आने से पहले ही आपका लुक एकदम सेट हो जाए, और आप सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। यहां देखें करवा चौथ के लिए शानदार लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो डाउनलोड, मेहंदी की डिजाइन नई, हाथों की मेहंदी सिंपल फोटो।

करवा चौथ 2024 मेहंदी डिजाइन लेटेस्ट फोटो, Latest Mehndi design For Karwa Chauth 2024

Mehndi design 2024

Mehndi design 2024

करवा चौथ की मेहंदी के लिए ये शिव पार्वती से लेकर गणेश जी वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। नई नवेली दुल्हन के हाथों में पहली करवा चौथ के लिए भरे भरे हाथों वाली ब्राइडल मेहंदी रचानी है, तो फिर तो ये मेहंदी डिजाइन काफी प्यारा हो सकता है।

Hartalika Teej 2024 Mehndi designs

Hartalika Teej 2024 Mehndi designs

प्यारे पतिदेव की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। और हाथों में सुहाग मेहंदी रचानी है, तो फिर तो ये वाली मेहंदी डिजाइन आपके हाथओं में सबसे ज्यादा सुंदर लुक देगी। पूरे हाथ में भरवा या पुरानी अरेबिक स्टाइल की मेहंदी नहीं लगानी है, तो फिर तो आपके लिए ये वाली मेहंदी का डिजाइन ही बेस्ट है और ये लुक ट्रेंडी भी है।

Mehndi design Front

Mehndi design Front

चैक्स पैटर्न की मेहंदी का भी इन दिनों काफी ट्रेंड चल रहा है, आप ऐसे चैक्स स्टाइल में स्वास्तिक के साथ वाली ये बेहद सुंदर लुक की मेहंदी का डिजाइन बनाकर हर किसी को जला सकती हैं। स्वास्तिक के बजाय आप ऐसी वाली मेहंदी डिजाइन में कमल फूल भी बना सकती हैं।

Mehndi design Simple Photo

Mehndi design Simple Photo

फूल और सिंपल अरेबिक स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन ट्राई करना है, तो फिर तो ये गर्लिश लुक वाली मेहंदी का डिजाइन आपको खूब पसंद आएगा। इस वाली मेहंदी डिजाइन को आप करवा चौथ के साथ साथ ऐसे ही किसी भी तीज त्योहार पर बनाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ऐसी बेल बूटी वाली मेहंदी वाकई बेहद प्यारी लगती है।

Teej Ki Mehndi

Teej Ki Mehndi

करवा चौथ की मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं, और एकदम ही ब्राइडल मेहंदी वाला लुक चाहिए तो ये दोनों ही मेहंदी के डिजाइन्स एकदम कमाल के हो सकते हैं। आप हरतालिका तीज वाली मेहंदी के डिजाइन में करवा चौथ लिख सकती हैं, उस वाली मेहंदी का डिजाइन वाकई काफी खूबसूरत है। वहीं भरवां लुक के लिए दूसरी मेहंदी भी एकदम प्यारी सी है। जरूर ही करवा चौथ के लिए आपको झटपट इन सारी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स में से अपनी पसंद की मेहंदी का डिजाइन अभी से सेलेक्ट करके रख लेना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article