Karwa Chauth Shringar 2023 Latest bangle set: सनातन धर्म में पति के नाम व्रत रखना पिया के लिए सजना संवरना खूब महत्व वाला माना जाता है। ऐसे में करवा चौथ के शानदार मौके पर अगर आप भी पतिदेव के लिए सजना चाह रही हैं, तो अपने श्रृंगार में ये शानदार चूड़ियों की डिजाइन्स जरूर शामिल करें। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें महिलाएं मां गौरी का (Red bangles set) व्रत रख अपने खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करती हैं। करवा चौथ पर पिया को रिझाने के लिए साज-श्रृंगार भी खूब फलदायक माना जाता हैं, ऐसे में लाल-हरी चूड़ियां (Kada bangles set) पहनने का भी खास महत्व होता है। इसलिए देखें करवा चौथ स्पेशल लाल सोने चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन।
Bangle designs for Karwa chauth, gold bangles red chudiya

Gold Kada Bangles
करवा चौथ की लाल साड़ी, सूट या लहंगे के साथ आपको कोई बहुत ही शानदार और राजसी अंदाज वाली चूड़ियां पहननी है। तो फिर नीता अंबानी के क्लासिक कलेक्शन वाले ये गोल्ड के कड़े बहुत ही बढ़िया हो सकते हैं। आप इन्हें कांच या वेलवेट की चूड़ियों के आस पास भी पहन सकती हैं।

Velvet Bangle designs
वेलवेट की चूड़ियां इन दिनों खूब फैशन में है, यंग गर्ल्स जो करवा चौथ का व्रत रख रही हैं वे सूट के साथ ऐसी शानदार रंगों वाली चूड़ियां देसी लुक में फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Chooda Bangles
लाल चूड़ा तो करवा चौथ के लिए बेस्ट है ही आप किसी भी रंग की साड़ी पहन रही हो, लाल और सफेद रंग का ऐसा चूड़ा आपके सारे लुक्स के सामने कमाल का लगेगा। बहुत हैवी चूड़ा नहीं पहनना है, तो आप कुछ चूड़ियां भी पहन सकती हैं। लाल के साथ हरा, पिंक, पीच चूड़ा भी खूब फैशन में है।

Gold bangle designs for karwa chauth
सोने की चूड़ियां भी तीज त्योहारों पर खूब जचती हैं, आप कृति जैसी सिंपल और बहुत ही ज्याद सुंदर लुक वाली साड़ी के साथ ऐसे मोटे मोटे सोने के कड़े और चोकर सेट पहन सकती हैं।

Kaanch ki chudiya
कांच या मेटल की लाल वाली चूड़ियों का सेट भी बहुत ही बढ़िया लगेगा, आप लाल या गोल्डन किसी भी शेड की साड़ी के साथ ऐसा चूड़ा सेट तैयार कर सकती हैं।

Diamond Bangles
डायमंड के कंगन भी करवा चौथ पर कुछ कम बेहतरीन नहीं लगेंगे, आप बोरिंग मैचिंग चीजे पहनने के बजाय। नीता अंबानी जैसे लाल गोल्डन साड़ी पर कंट्रोस्ट शेड की ज्वेलरी और चूड़ियां फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बेशक ही बहुत खिला खिला और अट्रैक्टिव लुक आएगा कि इस करवा चौथ हर कोई चांद के साथ आपको भी देखता रह जाएगा।
