बेटों का हाथ पकड़ मेसी से मिलने पहुंची करीना कपूर, 32 साल पुराने कपड़ों में गजब लगीं नवाबों की बहू
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Dec 15, 2025, 01:33 PM IST
फुटबॉल किंग मेसी इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। मेसी से मिलने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपने बेटों के साथ पहुंची थीं। इस खास इवेंट के लिए करीना ने बहुत ही स्टाइलिश और बॉसी लुक वाला आउटफिट पहना था। देखें करीना कपूर के इस क्लासिक लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।
Kareena Kapoor
हाल ही में, अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी का भारत दौरा एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दो बेटों, तैमूर और जेह के साथ मेसी से मिलने के लिए पहुंची थीं। इस खास मुलाकात के साथ साथ इवेंट के लिए करीना ने जो आउटफिट पहना था, अब वो चर्चा का विषय बन गया। उन्होने सालों पुराना विंटेज ब्लेजर और पेंसिल स्कर्ट स्टाइल किया था। जिसके रंग से लेकर डिजाइन, एक्सेसरीज, स्टाइलिंग सब कुछ एकदम परफेक्ट लगी।
करीना का शानदार लुक
करीना ने इवेंट के लिए खास 1993 का वैलेंटिनो का सूट पहना था, जो न केवल शानदार था, बल्कि इसमें एक खास डिजाइन भी था। इस सूट में बेज रंग की पेंसिल स्कर्ट और एक खूबसूरत जैकेट शामिल थी, जिसमें हाथी की कढ़ाई की गई थी। जैकेट के बटन सुनहरे रंग के थे, जो इस लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने अपने लुक को गूची के चश्मे और बैग के साथ पूरा किया, जिससे उनके स्टाइल में मॉडर्न क्लास का तड़का लगा। इस मोनोक्रोम लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
सब कुछ परफेक्ट
इस मोनोक्रोम लुक वाली जैकेट और क्लासी स्कर्ट के साथ करीना ने बहुत ही स्टाइलिश हील्स पहनी थी। इस क्लासिक लुक के साथ करीना ने बहुत ही मिनिमल ज्वेलरी स्टाइल की थी, उन्होने गले में बहुत ही प्यारी सी दो झालर वाली चेन पहनी थी। उन्होने डायमंड पेंडेट और हाथी वाला पेंडेंट पहना था।
मेसी के साथ शेयर किया खास पल
करीना के बेटे तैमूर और जेह ने मेसी और अर्जेंटीना की जर्सी पहनी हुई थी, जो इस खास मौके को और भी यादगार बना गई। जब करीना अपने बेटों के साथ मेसी से मिलने के लिए बाहर निकलीं, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस दौरान, मेसी का भारत में आना फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी, जिसने खेल के प्रति देश के बढ़ते प्रेम को दर्शाया।मेसी का भारत दौरा
मेसी का यह दौरा भारत के लिए बहुत खास था, क्योंकि यह उनकी पहली यात्रा थी 2011 के बाद। इस दौरे के दौरान, मेसी ने कोलकाता और हैदराबाद में भी कार्यक्रम किए, जहां उन्हें फुटबॉल प्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुंबई में, उन्होंने भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री और क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बना गया।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल