Times Now Navbharat
live-tv
Premium

गौरी के लिए अफ्रीका की खदान से रूबी ढूंढकर लाए आमिर खान, दुनिया के सबसे दुर्लभ रत्नों में शामिल, जानें क्या है खास

आमिर खान की पत्नी गौरी की वेडिंग रिंग में लगी मैडागास्कर रूबी इन दिनों चर्चा में है। जानिए यह रूबी क्या होती है, क्यों खास मानी जाती है और इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन रत्नों में क्यों गिना जाता है।

Image
आमिर खान ने पत्नी को पहनाई मैडागास्कर रूबी की अंगूठी, जानें क्या है खास
Authored by: Avni Bagrola
Updated Jul 9, 2026, 14:30 IST

शादी की अंगूठी की बात आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में हीरे वाली रिंग की तस्वीर आती है। लेकिन इस बार चर्चा किसी डायमंड की नहीं, बल्कि एक ऐसी लाल रूबी की हो रही है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमिर खान ने अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग के लिए बहुत ही खूबसूरत और रेयर रूबी चुनी थी। अफ्रीका के मैडागास्कर में तीन महीने ढूंढने के बाद गौरी के लिए ये दुर्लभ रूबी पसंद की गई थी।

आमिर और गौरी की शादी जितनी सादी रही, वहीं उनकी शादी की अंगूठी एकदम ग्रैंड और बेशकीमती है। गौरी की वेडिंग रिंग इसमें जड़े सुंदर लाल पत्थर की वजह से बेहद खास है। ये लाल पत्थर या यूं कहें कि नगीना एक खास रूबी है जिसे अफ्रीका की खदानों से खास चुना गया है।

गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग ज्वेलरी ब्रांड Qween ने डिजाइन की थी। इस बेहद खूबसूरत और यूनीक लुक वाली रूबी जड़ी हुई अंगूठी को बनाने में 131 कारीगरों ने करीब करीब 256 घंटे तक खून पसीना बहाया था। ताज से प्रेरित डिजाइन वाले माउंट में इस दुर्लभ रूबी को 40 नेचुरल डायमंड्स के साथ सेट किया गया है।

डायमंड्स के साथ चमकती हुई बेशकीमती मैडागास्कर रूबी ने पूरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है। अगर आपकी दिलचस्पी मैडागास्कर रूबी में जगी है तो ये लेख आप आपके लिए लाए हैं। जानें इस रूबी में ऐसा क्या है जो इसे आम रत्नों से अलग बनाता है और इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है।

क्या होती है मैडागास्कर रूबी?

मैडागास्कर रूबी एक नेचुरल लाल रंग का बेशकीमती जेमस्टोन है जो अफ्रीका के आईलैंड देश मैडागास्कर की खदानों से निकलता है। इसका रंग गहरा, चमकदार और बेहद साफ माना जाता है।

मैडागास्कर रूबी क्या होती है, इसकी खासियत क्या है

मैडागास्कर रूबी क्या होती है, इसकी खासियत क्या है

हर रूबी मैडागास्कर रूबी नहीं होती, इसलिए वे इतनी दुर्लभ और बेशकीमती भी नहीं होती हैं। केवल बेहतरीन रंग, अनोखी चमक, ट्रांसपेरेंसी और क्वालिटी वाली रूबी ही सबसे खास मानी जाती है। रूबी का ऐसा पत्थर मैडागास्कर की खदानों में पाया जाता है, और इसी कारण ये पूरी दुनिया में अपनी मांग बनाए हुए है।

दुनिया के सबसे महंगे रत्नों में शामिल मेडागास्कर रूबी

मैडागास्कर की नेचुरल रूबी की कीमत कितनी है - यह जानकारी आपको हैरान कर देगी। दरअसल, यह दुनिया के सबसे महंगे रत्नों में गिनी जाती है। मैडागास्कर रूबी की सबसे बड़ी खासियत ही इसकी दुर्लभता है। अच्छी क्वालिटी का पत्थर आसानी से नहीं मिलता। कई बार हजारों पत्थरों में से केवल कुछ ही ऐसे निकलते हैं जो ज्वेलरी बनाने लायक होते हैं।

मोजाम्बिक रूबी और मेडागास्कर रूबी में क्या अंतर है

मोजाम्बिक रूबी और मेडागास्कर रूबी में क्या अंतर है

इसकी कीमत रंग, शुद्धता, आकार और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। अच्छी क्वालिटी की रूबी की कीमत आमतौर पर ₹2 लाख से ₹20 लाख प्रति कैरेट तक हो सकती है, जबकि बेहद दुर्लभ और प्रीमियम क्वालिटी की रूबी ₹50 लाख से ₹1 करोड़ या उससे अधिक प्रति कैरेट में भी बिक सकती है।

मोजाम्बिक रूबी और मेडागास्कर रूबी में क्या अंतर है?

अफ्रीका की मोजाम्बिक रूबी भी बहुत चर्चा में रहती है। तो क्या ये मेडागास्कर रूबी से अलग है। जो लोग जेमस्टोन की दुनिया को समझते हैं - वो दोनों में बहुत अंतर बताते हैं। मोजाम्बिक रूबी और मेडागास्कर रूबी - भले ही दोनों अफ्रीका में पाई जाती हैं, लेकिन इनमें थोड़ा फर्क होता है। मोजाम्बिक रूबी अपने गहरे लाल रंग और बेहतर चमक के लिए मशहूर है, जबकि मेडागास्कर रूबी कई अलग-अलग लाल रंगों में मिलती है और अच्छी क्वालिटी मिलने पर बेहद दुर्लभ मानी जाती है। दोनों की कीमत उनके रंग, पारदर्शिता, आकार और गुणवत्ता के आधार पर तय होती है।

आमिर से पहले भी हैं लाल नगीने के फैन

हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान ऐसी पहली हस्ती नहीं हैं जिन्होंने अपनी पत्नी को शादी में रूबी की अंगूठी पहनाई है। बताया जाता है कि विद्या बालन को भी उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने सगाई में इसी दुर्लभ रूबी की ही अंगूठी पहनाई थी।

विद्या बालन ने भी पहनी रूबी अंगूठी

विद्या बालन ने भी पहनी रूबी अंगूठी

कई वायरल तस्वीरों में विद्या रूबी और गोल्ड की एकदम ट्रेडिशनल लुक वाली अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस खूबसूरती सी रूबी को भी मैडागास्कर रूबी ही माना जाता है।

शादी में रूबी की अंगूठी पहनाना कितना लकी ?

आजकल कई लोग शादी की अंगूठी में सिर्फ हीरा ही नहीं, बल्कि रूबी भी चुन रहे हैं। रूबी का गहरा लाल रंग प्यार, अपनापन और लंबे रिश्ते का एहसास कराता है। यही वजह है कि इसे वेडिंग रिंग के लिए एक खास और अलग विकल्प माना जाता है। जो लोग ट्रेडिशनल डायमंड या गोल्ड से हटकर अपने पार्टनर को कुछ यूनीक पहनना चाहते हैं, उनके लिए रूबी की अंगूठी बेहतरीन पसंद हो सकती है।

रूबी की अंगूठी की लेटेस्ट ट्रेंडी डिजाइन्स

रूबी की अंगूठी की लेटेस्ट डिजाइन

रूबी की अंगूठी की लेटेस्ट डिजाइन

आजकल रूबी रिंग्स कई स्टाइल में ट्रेंड कर रही हैं। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिजाइनों में सॉलिटेयर रूबी रिंग, हेलो रूबी रिंग (जिसमें रूबी के चारों ओर छोटे डायमंड लगे होते हैं), विंटेज-इंस्पायर्ड रिंग, ओवल कट रूबी रिंग, कुशन कट रूबी रिंग और मिनिमल गोल्ड रूबी रिंग शामिल हैं। ये रिंग्स एंगेजमेंट, वेडिंग और डेली वियर तीनों के लिए स्टाइलिश विकल्प मानी जाती हैं।

End of Article