लाइफस्टाइल

सफेद बालों को बनाना चाहते हैं पहले जैसा काला, तो घर पर बनाएं ये तेल, कुछ ही दिनों पर पा सकेंगे खूबसूरत बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 26, 2023, 09:45 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता वाली बात है। एक उम्र से पहले सफेद होते बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कलर करते हैं। हालांकि बालों को कलर करना सही नहीं है। ये बालों को खराब कर देते हैं और साथ बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं।

Image

kalonji black sesame oil for hair

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता वाली बात है। एक उम्र से पहले सफेद होते बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कलर करते हैं। हालांकि बालों को कलर करना सही नहीं है। ये बालों को खराब कर देते हैं और साथ बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। बालों की सही देखभाल ना करने जैसे तेल न लगाना की वजह से बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। तेज धूप की वजह से भी बाल डैमेज होते हैं। ऐसे में बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है।

सफेद बालों के लिए कलौंजी और काले तिल का तेल-kalonji with kala til oil for grey hair in hindi

सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में कलौंजी और काले तिल का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों की रंगत को निखारने में काफी सहायक माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कोलेजन नुकसान से बालों को बचाया जा सकता है और इन्हें सफेद होने से भी बचाया जा सकता है। तिल और कलौंजी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इन्हें डैमेज होने से भी बचाते हैं। ये दोनों चीजें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है जो हेयर ग्रोथ में भी मददगार है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।

कैसे बनाएं कलौंजी और काले तिल का तेल-How to make kalonji kala til oil

इसका हेयर ऑयल तैयार करने के लिए सबसे पहले सरसों का तेल लें और इसे गर्म करें। इसमें काला तिल और कलौंजी मिलाएं और इसे गर्म करते रहें। कुछ देर गर्म करने के बाद आप देखेंगे कि इसका रंग काला हो गया है। इसके बाद इसे ठंडा होने दे और फिर छानकर इसे बालों पर लगाएं। इससे लगभग 35 मिनट तक बालों की मालिश करें। इसके बाद इसे दो घंटे तक बालों पर लगा रहने दें और फिर शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article