लाइफस्टाइल

Jija Sali Funny Jokes: जीजू, दीदी से शादी क्यों की... साली के इस अटपटे सवाल का जीजा ने दिया ऐसा जवाब, पेट पकड़कर हंसने लगे लोग

Jija Sali Funny Jokes: जीजा साली का रिश्ता हंसी और मजाक का होता है। इस रिश्ते पर कई सारे मजेदार जोक्स भी बनते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। अगर आपको भी अपने जीजा जी या साली जी को कोई फनी चुटकुला भेजना है तो ये खबर आपके लिए ही है।

Image

latest jija sali funny jokes in hindi

Jija Sali Funny Jokes: अगर आप भी किसी की साली हैं या आप किसी के जीजा हैं तो आपको खूब अंदाजा होगा कि ये रिश्ता कितना प्यारा होता है। जीजा-साली के रिश्ते में ढेर सारा स्नेह, हंसी-मजाक और ठहाके होते हैं। जहां सालियां अपने जीजा को छेड़ने से पीछे नहीं हटती हैं तो जीजा भी सालियों से खूब मजाक करते हैं। यहां पर जीजा-साली के ऐसे जोक्स दिए गए हैं, जो आपके दिन को अच्छा बना देंगे। ये जोक्स पढ़कर लोग ठहाके लगाकर हंसते हैं। आप भी पढ़ें और हंसे-

Jija Sali Jokes In Hindi-

1. साली: जीजू, आपने तो कहा था शादी के बाद जन्नत मिलती है?

जीजा: मिली थी… लेकिन तेरी दीदी साथ चल पड़ी!

2. साली: जीजू, आपको मेरी कौन-सी बात सबसे अच्छी लगती है?

जीजा: जब तू चुप रहती है!

3. जीजा: साली हो या सजा, फर्क बस इतना है…

साली को झेलना पड़ता है और सजा को भुगतना!

Funny Jokes SMS-

4. साली: जीजू, दीदी से शादी क्यों की?

जीजा: क्योंकि तुम उस वक्त स्कूल में थी!

5. साली: जीजू, मैं बहुत खूबसूरत हूँ ना?

जीजा: हाँ, पर दिल तो तुम्हारी दीदी ने चुरा लिया!

6. जीजा: साली हमेशा प्यारी होती है,

बस उसकी शादी होते ही हमारी क़ीमत पता चलती है!

7. साली: जीजू, आपकी शादी कैसे हुई?

जीजा: जैसे एग्जाम में पास हो जाता हूँ… ऊपरवाले की कृपा से!

Funny Chutkule For Whatsapp-

8. साली: जीजू, आपको मेरी दीदी ही क्यों पसंद आई?

जीजा: क्योंकि साली घर जमाई नहीं रख सकती थी!

9. जीजा: साली तो आधी घरवाली होती है,

लेकिन EMI भरने में पूरी भागीदार नहीं बनती!

10. साली: जीजू, कोई ऐसा काम बताओ जिससे मैं अमीर बन जाऊँ।

जीजा: तेरी दीदी को मना कर दे, खर्चा कम हो जाएगा!

आशा है आपको ये जोक्स मजेदार लगे होंगे। इन्हें आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article