लाइफस्टाइल

Janmashtami Bhog Prasad List: कान्हा जी के मनपसंद हैं ये 3 भोग, जन्माष्टमी पर जरूर करें समर्पित, मिलेगा विशेष फल

Janmashtami Bhog Prasad List (जन्माष्टमी भोग): भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव भक्तगण बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन व्रत, पूजा होती है, जिसमें कान्हा जी के भोग का खास महत्व होता है। अगर आप भी जन्माष्टमी मना रहे हैं, तो यहां देखें श्री कृष्ण की 3 पसंदीदा भोग प्रसाद कौन सी है।

Image

Janmashtami Bhog Prasad Recipe (Photo Credit - AI)

Janmashtami Bhog Prasad List (जन्माष्टमी भोग): भागवत पुराण के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मध्य रात्रि के समय हुआ था। इसी कारण हर साल कृष्ण भक्त इस दिन को कृष्णा जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन पूजन और व्रत किया जाता है, ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी का पूजन कर रहे हैं और भोग के लिए कान्हा जी का पसंदीदा भोग बनाना है। तो ये 3 भोग प्रसाद की चीजें कृष्ण जी को बहुत प्रिय है, जिन्हें समर्पित करने से छप्पन भोग लगाने का बराबर ही पुण्य मिलता है।

जन्माष्टमी भोग प्रसाद लिस्ट, Janmashtami Bhog Prasad List

माखन मिश्री का भोग

कान्हा जी को माखन मिश्री बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी के प्रसाद में माखन जरूर ही शामिल होता है। अगर आपके घर पर बना ताजा मक्खन है तो उसके साथ मिश्री और तुलसी पत्ता मिलाकर जरूर ही कान्हा जी को भोग अर्पित करें।

धनिया पंजीरी का भोग

जन्माष्टमी के दिन पर भगवान श्री कृष्ण को धनिया और पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इस विशेष प्रसाद को बनाने के लिए आपको धनिया के बीजों को भूनकर उन्हें पीस लेना है। फिर उसमें मीठा और कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर भोग प्रसाद तैयार कर लेना है।

पंचामृत का भोग

जन्माष्टमी की पूजा के बाद भोग प्रसाद में पंचामृत बनाना भी बहुत ही अनिवार्य माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको पांच चीजों की जरुरत होगी, गाय का दूध, दही, शहद, घी और शक्कर। इसे मिलाकर आप इसे तुलसी पत्ता के साथ प्रसाद में चढ़ाएं।

इसी के साथ साथ आप भोग में मेवे के लड्डू, शहद, खीरा, तुलसी पत्ता भी भोग में अर्पित कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article