लाइफस्टाइल

IRCTC के इस खास पैकेज में GIRLFRIEND के साथ घूमें शिमला, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 19, 2023, 02:41 PM IST

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR SHIMLA, CHANDIGARH WITH GIRLFRIEND AFTER VALENTINES DAY: आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ शिमला और कुफरी घूम सकेंगे। 2 रात आप शिमला और 1 रात चंडीगढ़ में बिताएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का होगा, जिसमें दो क्लास है।

Image

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR SHIMLA

Photo : iStock

IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR SHIMLA, CHANDIGARH WITH GIRLFRIEND AFTER VALENTINES DAY: फरवरी को प्यार (LOVE) का महीना भी कहा जाता है। फरवरी खत्म होने में अब महज 10 दिन बचे हैं। अगर आप इस महीने अपनी गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND) या फिर वाइफ (WIFE) के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक ट्रेन टूर पैकेज (TRAIN TOUR PACKAGE) लेकर आया है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के साथ चंडीगढ़, शिमला और कुफरी घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम LUCKNOW-CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI-LUCKNOW है।

आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ शिमला और कुफरी घूम सकेंगे। 2 रात आप शिमला और 1 रात चंडीगढ़ में बिताएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का होगा, जिसमें दो क्लास है। एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। वहीं मील की बात करें तो इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा।

अब अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सेकंड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 37,740 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 21,055 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,875 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेते हैं तो आपको 11,115 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 10,620 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं थर्ड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 36,540 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 19,855 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 15,675 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेते हैं तो आपको 9,915 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 9,420 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article