IRCTC TRAIN TOUR PACKAGE FOR OOTY, COONOOR AFTER HOLI WITH GIRLFRIEND: मार्च (March) का महीना काफी खास होता है। अगर आप होली (Holi) के बाद अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife) या फिर फैमली (Family) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी ने एक ट्रेन टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप ऊटी, मुदुमलाई और कुन्नूर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CHENNAI-OOTY-MUDUMALAI-CHENNAI (SMR007) है।
आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये टूर पैकेज होली के अगले दिन यानी 9 मार्च से चेन्नई से शुरू होगा। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप ऊटी, मुदुमलाई और कुन्नूर घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा और टिकट में आपको थर्ड एसी और टूएस के टिकट पर सफर कर पाएंगे। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
टूर पैकेज की खास बातें:-
- 4 रात और 5 दिन का है टूर पैकेज।
- पैकेज में घूम सकेंगे ऊटी, मुदुमलाई और कुन्नूर।
- ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का होगा।
- ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
अगर किराये की बात करें तो इसमें दो कैटेगरी है पहले कैटेगरी में 1 से 3 पैसेंजर (इंडिका) है, जिसमें सिंगल बुक करने पर आपको 18,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 9,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,600 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह बच्चे के साथ बेड लेने पर 4,450 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 3,700 रुपए खर्च करने होंगे।
ये रहा ट्रेन टूर पैकेज का किराया
| टैरिफ | 1 से 3 पैसेंजर (इंडिका) | 4-6 पैसेंजर (इनोवा) |
| सिंगल | 18,550 | ------ |
| डबल शेयरिंग | 9,900 | 7,700 |
| ट्रिपल शेयरिंग | 7,600 | 7,150 |
| बच्चे के लिए बेड | 4,450 | 6,300 |
| बच्चे के लिए बिना बेड | 3,700 | 5,550 |
वहीं दूसरी कैटेगरी में 4-6 पैसेंजर (इनोवा) है, जिसमें डबल शेयरिंग में 7,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,150 रुपए। इसके अलावा बच्चे के साथ बेड लेने पर 6,300 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 5,550 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
