लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में Valentines Week पर गर्लफ्रेंड या बीवी के साथ घूमें जोधपुर और जैसलमेर, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 6, 2023, 01:53 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JODHPUR, JAISALMER IN VALENTINES WEEK: आईआरसीटी का ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये टूर पैकेज जोधपुर से शुरू होगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आप जोधपुर के साथ जैसलमेर घूम सकेंगे। इस टूर पैकजे में टोटल सीट्स की संख्य 20 है।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JODHPUR, JAISALMER IN VALENTINES WEEK

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JODHPUR, JAISALMER IN VALENTINES WEEK: प्यार के महीने फरवरी में हर कोई शख्स घूमने का प्लान करता ही है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक (VALENTINES WEEK) पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने वैलेंटाइन वीक पर एक टूर पैकेज (TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND) या बीवी (WIFE) के साथ जोधपुर और जैसलमेर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JODHPUR JAISALMER EX JODHPUR है। आईआरसीटी का ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये टूर पैकेज जोधपुर से शुरू होगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आप जोधपुर के साथ जैसलमेर घूम सकेंगे। इस टूर पैकजे में टोटल सीट्स की संख्य 20 है। इस टूर पैकेज में आपको 3 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आने वाले सभी होटल एसी वाले होंगे।

अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो इसमें तीन कैटेगरी है, और हर कैटेगरी में भी अलग-अलग तीन कैटेगरी है। पहली कैटेगरी में Etios / Indigo / Dezire / Similar है, जिसमें ज्यादा से जयादा 4 लोग आ सकेंगे। इसमें Standard क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 28,310 रुपए, डबल शेयरिंग में 15,025 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 11, 545 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 4,025 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 2,790 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Deluxe क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 33,505 रुपए, डबल शेयरिंग में 16,755 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 12,945 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 4,335 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 2,790 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Luxury क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 35,210 रुपए, डबल शेयरिंग में 17,610 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 13,490 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 5,250 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 4,380 रुपए खर्च करने होंगे।

दूसरी कैटेगरी में Innova / Tavera / Xylo / Similar है, जिसमें कम से कम 5 लोग और ज्यादा से ज्यादा 6 लोग आ सकेंगे। इसमें Standard क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 13,385 रुपए, डबल शेयरिंग में 10,480 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 10,460 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,865 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 8,630 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Deluxe क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 18,580 रुपए, डबल शेयरिंग में 12,215 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 11,865 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 10,175 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 8,630 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Luxury क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 20,285 रुपए, डबल शेयरिंग में 13,065 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 12,405 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,090 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 10,225 रुपए खर्च करने होंगे।

तीसरी कैटेगरी में Tempo Traveller है, जिसमें कम से कम 8 लोग और ज्यादा से ज्यादा 10 लोग आ सकेंगे। इसमें Standard क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 12,550 रुपए, डबल शेयरिंग में 9,645 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 9,625 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,030 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 7,790 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Deluxe क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 17,745 रुपए, डबल शेयरिंग में 11,375 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 11,025 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,335 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 7,790 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह Luxury क्लास के तहत सिंगल बुक करने पर 19,450 रुपए, डबल शेयरिंग में 12,230 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 11,570 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 10,250 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 9,385 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article