लाइफस्टाइल

होली के मौके पर IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में Girlfriend के साथ घूमें राजस्थान, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 26, 2023, 12:35 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR RAJASTHAN IN HOLI WITH GIRLFRIEND: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 6 तारीख यानी 6 मार्च से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से शुरू होगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR RAJASTHAN

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR RAJASTHAN IN HOLI WITH GIRLFRIEND: रंगों का त्योहार होली (Holi) हर साल मार्च महीने में मनाया जाता है। इस साल होली 8 मार्च को है। होली के मौके पर कई लोग घूमने का प्लान भी करते हैं। अगर आप भी इस साल होली के मौके पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने होली को लेकर एक एयर टूर पैकैज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप राजस्थान के कई सुंदर शहर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकैज का नाम Royal Rajasthan Ex Bengaluru है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 6 तारीख यानी 6 मार्च से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और बेंगलुरु से जयपुर आना और जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। इस एयर टूर पैकेज में आपके ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

अगर इस एयर टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर ये टूर पैकेज आपको 46,780 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 36,620 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,950 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,820 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 30,100 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 22,760 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article