Swami Vivekananda Tips For Parents: देश, दुनिया के विकास और उन्नति प्रगति के लिए युवाओं की नई सोच, नए जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल वैश्विक स्तर पर युवा दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया के युवाओं के काम को इज्जत देना, उनकी नई और विकासशील सोच का सम्मान करना और उनके हौसलों को बुलंद करना है। ऐसे में हर साल 12 जनवरी को नेशनल तो 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे मनाया जाता है। हालांकि ये समझना जरूरी है कि, किसी भी देश का युवा तभी अच्छा होगा जब बचपन से उसकी परवरिश अच्छे तरीके से की जाए। ऐसे में इस युवा दिवस हर मां-बाप को अपने जवा बच्चों को स्वामी विवेकानंद की बताई खास टिप्स जरूर माननी चाहिए, और बच्चों को सीखाना चाहिए -
Swami Vivekananda Tips For Parents on Youth Day 2024
खुद पर विश्वास करें - आज कल के बच्चों में खुद पर विश्वास करने वाला गुण बहुत कम होने लगा है। ऐसे में हर बच्चे को बचपन से ही खुद पर विश्वास करने की सीख देनी चाहिए।
मेहनत और अनुशासन - स्वामी विवेकानंद से हर मां-बाप को अपने बच्चों को मेहनत करने के गुण तो अनुशासन सीखाना चाहिए।
देने के गुण - बच्चों को हमेशा ही परिवार तो समाज को कुछ देने के गुण सीखाने ही चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने हमेशा ही निस्वार्थ भाव से सर्विस प्रदान करने की शिक्षा देनी चाहिए।
सकारात्मक व्यवहार - बच्चों को हमेशा सकारात्मक व्यवहार रखने की भी सलाह देनी चाहिए। संतुलन और सकारात्मकता जीवन के दो अहम पहलू हैं जिसकी महत्ता स्वामी विवेकानंद अक्सर सीखाते थे।
