लाइफस्टाइल

History of International Yoga Day: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस साल की थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2024, 08:03 AM IST

History of International Yoga Day: 21 जून को दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के फायदे के बारे में बताना है। ऐसे में जानिए क्या है योग दिवस का इतिहास।

Image

History of International Yoga Day

History of International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदे के बारे में जागरूक करना है। शब्द "योग" संस्कृत धातु "युज" से आया है, जिसका अर्थ होता है "जोड़ना" या "एकजुट होना।" योग मन और शरीर, विचारों और कार्यों के मिलन, संयम और संतुष्टि और मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 थीम

हर साल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक थीम के जरिए सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में योग दिवस का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

21 जून को योग दिवस मनाने के लिए दिन निर्धारित करने के पीछे एक खास वजह थी। दरअसल 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। इस दिन के बाद से इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है। जिसे योग और अध्यात्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस दिन को योग दिवस मनाने के लिए चुना गया था।

योग करने के फायदे

शक्ति, लचीलापन, संतुलन और सामान्य स्वास्थ्य के लिए योग करना जरूरी है।

योग तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में भी मददगार है।

इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है।

अस्थमा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में योग बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article