लाइफस्टाइल

International Day of Happiness: जानिए क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस, क्या है इसका इतिहास और क्या है 2023 की थीम

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 19, 2023, 05:44 PM IST

20 मार्च को हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है।

Image

जानिए क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस (Source:istock)

International Day of Happiness: 20 मार्च को हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है। स्ट्रेस भरी इस लाइफ में लोग अपनी मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना भूल गए हैं। आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि खुश रहने पर आप अन्य समस्याओं का आसानी से सामना कर सकते हैं। खुश रहने से आप मेंटली और फिजिकली टेंशन फ्री रहते हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए ही इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का इतिहास? International Day of Happiness History

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nation General Assembly) द्वारा 2011 में यह संकल्प लिया गया था कि हैप्पीनेश मानव का मूलभूत अधिकार होना चाहिए और हर देश का आर्थिक विकास मानव की खुशी और उनके लाइफस्टाइल (lifestyle) को बेहतर बनाने पर आधारित होना चाहिए। ऐसे में साल 2012 में इसी संकल्प के साथ इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाने की घोषणा की गई थी और साल 2013 में पहली बार इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया गया था।

क्या है अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस 2023 की थीम? : International Day of Happiness 2023 theme

इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस 2023 (International Day of Happiness 2023) की थीम 'Be Mindful. Be Grateful. Be Kind रखी गई है। इसके जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश की जाएगी कैसे कुछ एक्सरसाइज (exercise) और आदतों के ज़रिए वो खुश रह सकते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article