New Year Special Recipe: घर पर बने स्नैक्स आपकी जेब के बोझ को कम करने का काम तो करते ही हैं इसके साथ ही आपके सेहत के लिए भी कम नुकसानदायक होते हैं। कुछ स्नैक्स को आप अपने घर में बेहद आसानी से फटाफट तैयार कर सकते हैं, जिसे आप न्यू ईयर पार्टी के दिन अपने मेहमानों के सामने स्टार्टर के रूप में सर्व कर सकते हैं ,जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपकी पार्टी की शान को बढ़ाने का काम भी करेंगे। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ डिशेज को बनाना और खाना तो चाहते हैं लेकिन इसके लिए कुछ खास मौकों की तलाश करते हैं तो देर किस बात की है न्यू ईयर के खास मौके पर आप इन पसंदीदा स्नेक्स को पार्टी में स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं।
पनीर 65-
इस रेसिपी के तहत पनीर को मसालेदार करी सॉस में टॉस किया जाता है और डीप फ्राइड फ्रिटर के साथ बनाया जाता है। ऐपेटाइज़र या स्टार्टर के लिए यह मसालेदार और लिप-स्मैकिंग स्नैक बेस्ट माना जाता है, इसे फ्राइड राइस के साथ भी साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं।
रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न रेसिपी -
क्रिस्पी कॉर्न रेसिपी को किसी भी पार्टी में स्टार्टर और स्नैक्स के तौर पर खाने के लिए परोसा जाता है। आप भी अपने जश्न में चार चांद लगाने के लिए इस चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न रेसिपी को बना सकते हैं।
स्वीट कॉर्न परोसें-
इस रेसिपी को हर कोई बहुत पसंद करता है और इसे किसी भी टाइम पर बना कर खाया जा सकता है। स्वीट कॉर्न रेसिपी को आप न्यू पार्टी में स्टार्टप में चला सकते हैं। ये इतना चटपटा स्नैक्स होता है कि इसे देखते ही मेहमानों के मुंह में पानी आने लगेगा।
ड्राई मंचूरियन-
मंचूरियन की डिश कई प्रकार की होती है, जिसमें चाइनीस ड्राई मंचूरियन, वेज मंचूरियन, इंडो चाइनीस स्टार्टर, ड्राइ वेज मंचूरियन आदि। इन्हें रेस्टोरेंट में आर्डर करने की जगह घर में भी आराम से बना सकते हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए कुरकुरी सब्जियों को बाल्स का शेप दिया जाता है और जिंजर-गार्लिक, हरी मिर्च, सॉस के गाढ़ें मिश्रण में डुबोया जाता है।
अगर आप सबसे आसान और कम समय में बनने वाली इंडियन नाश्ते की तलाश में हैं तो मसाले से भरी आलू की टिक्की अंदर से नरम होती है, लेकिन बाहर से उतनी ही क्रिस्पी रहती है। इसे लोग ज्यादातर चाय के साथ लेना पसंद करते हैं। किसी भी पार्टी में आप इसे स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं, जिसे बनाना भी बेहद आसान है।
