लाइफस्टाइल

National Consumer Day Theme 2022: जानिए क्यों बनाया जाता है नेशनल कंज्यूमर डे और क्या है इस साल की थीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 06:07 AM IST

National Consumer Day Theme 2022: हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके महत्व, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है। इस अधिनियम से प्राप्‍त अधिकारों के तहत उपभोक्ता अपने हक के लिए शिकायत कर सकता है। देश में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पहली बार साल 2000 में मनाया जा रहा है।

Image

जानें, नेशनल कंज्यूमर डे का इतिहास, महत्‍व और इस साल की थीम

KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पहली बार साल 2000 में मनाया गया था
  • उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना मुख्‍य लक्ष्‍य
  • वर्ष 2019 में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की हुई स्थापना

National Consumer Day Theme 2022: भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन भारत के राष्ट्रपति के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधयेक पारित किया गया था। जिसके कारण इस दिन को राष्‍ट्रीय उपभोक्ता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके महत्व, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने का उद्देश्‍य उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और सुरक्षा प्रदान करना है। इस अधिनियम से प्राप्‍त अधिकारों के तहत उपभोक्ता अपने हक के लिए शिकायत कर सकता है।

जानिए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का इतिहास

भारत के राष्‍ट्रपति के द्वारा 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित किया गया था। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को अधिक कार्यात्मक और व्यापक बनाने के लिए वर्ष 1991, 1993 और दिसंबर 2002 में एक व्यापक संशोधन किया गया। इसके बाद 5 मार्च 2004 को इसे पूर्ण रूप से नोटिफाई किया गया था। वहीं, संसद द्वारा अगस्त 2019 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 पारित किया गया था। इसे जुलाई 2020 में लागू कर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को प्रतिस्थापित किया गया। अधिनियम 2019 में उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और लागू करने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना भी की गई।

इस साल से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

देश में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पहली बार साल 2000 में मनाया गया था। इस दिन देश में अलग-अलग जगह सरकार द्वारा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के अलावा कानून के बारे में भी बताया जाता है। वहीं, 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनााय जाता है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने के लिए हर साल केंद्र सरकार द्वारा थीम रखा जाता है। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम "फेयर डिजिटल फाइनेंस" है। जिसके तहत उपभोक्ता को डिजिटल अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। बता दें कि, सरकार ने उपभोक्ता के अधिकारों में इन नियमों को तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन शॉपिंग को ध्यान में रखते हुए साल 2019 ई-कॉमर्स के लिए भी रूल्स बनाए हैं। इसके तहत सरकार ई-कॉमर्स साइट्स पर कई सख्त प्रावधान लागू किए हैं। इस नए नियम को कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) रूल्स 2020 नाम दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article