लाइफस्टाइल

चेहरे के दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आज ही अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2025, 02:09 PM IST

चेहरे पर दाग-धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं,जिनमें सूर्य की हानिकारक किरणों में त्वचा का आना, हार्मोनल परिवर्तन भी शामिल है। लेकिन इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design

गर्मियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। खासकर उन लोगों जिनके चेहरे पर दाग-धब्बे हो। चेहरे के दाग-धब्बे न केवल खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं बल्कि आपकी देखने में भी भद्दे लगते हैं। इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे दाग-धब्बों पर लगाएं और रात भर छोड़ दें और फिर सुबह धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

शहद

शहद में मॉइस्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए शहद को सीधे दाग-धब्बों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकेगा।

आलू

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। जो दाग-धब्बों को कम करने में सहायक माने जाते हैं। आलू का एक पतला स्लाइस काटें और उसे सीधे दाग-धब्बों पर रगड़ें। या आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसे लगाएं। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article