बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जो स्त्री और पुरुष दोनों में देखी जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक्स, हार्मोनल चेंजेज, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, तनाव या फिर दवाओं का सेवन हो सकता है। इलके अलावा इन दिनों हेयर फॉल का एक प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल भी माना जा रहा है। हेयर फॉल की समस्या से इन दिनों 90 फीसदी लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से हेयर फॉल को कम कर सकते हैं और बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं।
कौन सा हेयर मास्क?
हम जिस हेयर मास्क की बात कर रहे हैं वो है करी पत्ते का हेयर मास्क। करी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व बालों को भीतर से पोषण देते हैं, बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में जान लें हेयर मास्क बनाने का तरीका।
बनाएं करी पत्ते का पेस्ट
इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते को अच्छी तरह धोकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बाल की जड़ों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। हफ्ते में इस हेयर मास्क को दो से तीन बार इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बाल तेजी से बढ़ेगी और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
