लाइफस्टाइल

मुंहासों ने खूबसूरती में लगा दिया है सेंध, तो आजमाएं ये नुस्खे, हफ्तेभर में मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 8, 2025, 07:13 AM IST

अगर आप चेहरे पर बार बार हो रहे पिंपल की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

skin care tips

चेहरे पर पिंपल का आना एक आम समस्या है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव या त्वचा की सही देखभाल ना करना पिंपल के मुख्य कारण हैं। पिंपल जाते जाते अपने निशान छोड़ जाते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। पिंपल के दाग से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप पिंपल के दाग-धब्बों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें देसी नुस्खा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर आप मुंहासों के दाग से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए इसे चेहरे पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे धो लें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होंगे।

नीम की पत्तियां

नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है, जो त्वचा पर जमी गंदगी को बाहर निकालने में सहायक मानी जाती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर लें और इसे मुंहासों पर लगाएं।

शहद और दालचीनी

इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे मुंहासों पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से मुंहासों से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

हल्दी और चंदन

एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर हल्दी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक मानी जाती है। वहीं चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में हल्दी और चंदन पाउडर के साथ गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article