लाइफस्टाइल

Happy Hug Day 2023: प्यार जताने के लिए ही नहीं, गले लगाने के हैं कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 12:16 AM IST

Happy Hug Day 2023:जब हम किसी से मिलते हैं या कहीं जा रहे होते हैं या फिर किसी से अपनी खुशी शेयर करते हैं तो ऐसे में हम अपने खास लोगों को गले लगाते हैं। विज्ञान के अनुसार, गले मिलने के काफी फायदे हैं। जब हम किसी को हग करते हैं तो शरीर पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Image

Happy Hug Day 2023: प्यार जताने के लिए ही नहीं, गले लगाने के हैं कई फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • हग करने से दिल को सुकून और राहत का अहसास होता है
  • गले मिलने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मिलती है मदद
  • हग करना डिप्रेशन से राहत दिलाने में मददगार होता है


Happy Hug Day 2023: वेलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स, चाहे वह गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों या हसबैंड वाइफ ये एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन वीक कपल्स के लिए खास वीक होता है। इस पूरे वीक में कभी गुलाब देकर तो कभी चॉकलेट या टेडी देकर कपल्स अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है, जिसमें आप किसी अपने चहेते को गले लगाकर हग डे विश करते हैं। यदि आप बेहतर महसूस करना चाहते हैं या तनाव कम करना चाहते हैं तो दिन में कम से कम किसी को चार बार हग करें और अधिक फायदा लेना हो तो 8 से 10 बार गले गले मिल सकते हैं।

1. स्ट्रेस रिमूवर का करता है काम-

जब कोई बहुत दुखी या तनावग्रस्त हो या फिर कोई तकलीफ हो तो ऐसे में व्यक्ति को हग करने से उसका स्ट्रेस लेवल कम होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार दुखी व्यक्ति को हग करने से उसके दिमाग के कुछ हिस्से पॉजिटिव रिस्पांस करने लगते हैं, जिससे उन्हें आराम महसूस होता है।

2. हार्ट हेल्थ में होता है सुधार

पाया जा गया है कि गले मिलने से ब्लड प्रेशर लेवल और हार्ट रेट कंट्रोल में रहता है, जिससे आपका स्वास्थ्य भी सही रहता है।

3. बढ़ती है खुशी

जब हम किसी से गले मिलते हैं तो शरीर में ऑक्सीटोसिन केमिकल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है जो तनाव को कम करता है और खुशी को बढ़ा देता है।

4. बचाता है कई बीमारियों से

गले लगाने से तनाव और चिंता कम होती है जिसके कारण अनेकों बीमारियों को पैदा होने से रोका जा सकता है। ‌

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद

गले मिलने से सुकून तो मिलता ही है लेकिन इसके साथ ही ऐसा करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। अकेलापन महसूस कर रहे लोगों को गले लगाया जाए तो नेगेटिविटी दूर होगी और इसके कारण वह फ्रेश और फिट महसूस करने लगेगा साथ ही उसकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी।

किसी को गले लगाने से न केवल अच्छा बॉन्ड शेयर किया जा सकता है बल्कि इसकी वजह से कई हैप्पी हार्मोंस भी रिलीज होते हैं जो सामने वाले की मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article