देशभर में गर्मी ने अभी से ही अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी की वजह से स्किन का हाल भी बेहाल है। स्किन सन टैन का शिकार हो रही है। इसकी वजह से स्किन डल और बेजान सी दिख रही है। ऐसे में स्किन से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप गर्मियों में चावल के ठंडे पानी से चेहरे को धो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे चावल का पानी चेहरे पर लगाने के क्या क्या फायदे हैं।
चेहरे के लिए चावल का पानी
चावल के पानी में कई ऐसे गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चावल के पानी के फायदे
धूप, धूल, मिट्टी की वजह से चेहरे की चमक खत्म हो जाती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के पानी से चेहरा धोने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ सकती है। राइस वाटर से फेस वॉश करने से कील-मुंहासे की समस्या भी दूर होती है।
कैसे बनाएं फेस के लिए चावल का पानी?
इसके लिए 1 कप सफेद चावल लें। फिर इसे अच्छी तरह धो लें। अब करीब 2 कप पानी में चावल को डालकर एक बार उबाल लें। अब चावल को छानकर पानी अलग कर लें और ठंडा होने के बाद उसे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। अब इसे आराम आराम से इस्तेमाल करें।
