बदलते मौसम के साथ स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। अगर स्किन की सही देखभाल नहीं की जाए तो स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन की देखभाल के लिए चावल का पानी बेहद कारगर माना जाता है। चावल का पानी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा में कसावट लाने के साथ साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। चावल का पानी लगाने से दाग-धब्बे भी कम होते हैं। इसके इस्तेमाल से झाइयां भी कम होती है। ये चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को भी कम करता है। ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर चावल का पानी लगाने का क्या है सही तरीका इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
त्वचा के लिए चावल का पानी - Rice Water For Skin
चावल का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को आधे घंटे तक 2-3 कप पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद चावल के पानी को निकाल कर रखें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें।
इसके अलावा चावल को उबालकर भी इसका पानी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए 2-3 कप पानी में चावल को उबाल लें। जब चावल पक जाए तो इसका एक्सट्रा पानी निकालकर रख लें और ठंडे करके इसको लगाएं।
चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे
चमकदार त्वचा
चेहरे पर चावल का पानी लगाने से स्किन चमकदार बनती है। चावल का पानी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में सहायक है। ये चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इसके साथ ही ये नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है।
एंटी एजिंग गुण
चावल का पानी एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।
रंगत निखारे
चावल का पानी लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कोलेजन को बूस्ट करता है।
