Onion For Hair Fall: आज के समय में गंदा पानी, धूल और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल हर किसी को गंजा बना रही है। लड़का हो या लड़की, तकरीबन हर इंसान बाल झड़ने से परेशान है। इसे रोकने के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स तो हैं, लेकिन मैक्सिमम प्रोडक्ट्स में कैमिकल होता है। ऐसे में आपको पुराने जमाने के दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। ये कारगर भी होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
बालों पर कितना असरदार है प्याज-
क्या आप जानते हैं कि पुराने समय से ही लोग स्कैल्प और बालो में प्याज लगाते आ रहे हैं। प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के इंफेक्शन से छुटकारा दिलाता है। साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण डैंडफ कम करते हैं। स्कैल्प पर प्याज के रस की मालिश से बाल जल्दी जल्दी बढ़ते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल -
आप चाहें तो प्याज को सीधा स्कैल्प पर लगा सकती हैं। लेकिन इससे भी बेहतर तरीका है इसे घर में रखे मसाले यानी मेथी के साथ लगाना। ये और भी अच्छा रिजल्ट दिखाता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करेंगे और उसमें 5 से 6 चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। उसके बाद जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें 2 कटी हुई प्याज और 1 चम्मच मेथी दाने को डालेंगे। अब इस तेल को तब तक पकाना है जब तक प्याज पूरी तरह से गोल्डन ब्राउन न हो जाए। जब प्याज एकदम जलने की कगार पर हो तब गैस बंद कर दें। अब इस तेल को छान लें और एक बर्तन में इसे निकाल लें। इस तेल को हेयर वॉश से 2 घंटे पहले अपने स्कैल्प पर लगाएं।
ध्यान दें-
भले ही कोई भी नुस्खा कितना भी पुराना क्यों न हो। लेकिन चेहरे या बालों पर सीधा कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। कई बार कुछ लोगों को कुछ खास चीज से एलर्जी भी होती है, तो ऐसे में रैसेस या खुजली का सामना करना पड़ सकता है।
