लाइफस्टाइल

Hibiscus for Hair Colour: गुड़हल के फूल से बाल काले कैसे करें, जितना आसान तरीका और उतने अधिक फायदे

Hibiscus for Hair Colour, How to make hibiscus hair mask: गुड़हल के फूल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, और प्राकृतिक रंग बालों को पोषण देते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करते हैं।

Image

How to use Hibiscus for Hair

Hibiscus flower for Hair Color: गुड़हल का फूल, जिसे हिबिस्कस के नाम से भी जाना जाता है, न केवल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह प्राकृतिक रूप से बालों को काला, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़हल के फूल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, और प्राकृतिक रंग बालों को पोषण देते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करते हैं। आइए जाने हैं गुड़हल के फूल से बाल काले करने की आसान तरीका और इसके फायदे।

गुड़हल के फूल से बाल काले कैसे करें (How to use hibiscus for hair)

गुड़हल का यह प्राकृतिक उपाय न केवल किफायती है, बल्कि सुरक्षित भी है। इसे अपनाकर आप बिना साइड इफेक्ट्स के सुंदर, काले और स्वस्थ बाल पा सकते हैं:

सामग्री: 8-10 ताजे गुड़हल के फूल, 10-12 गुड़हल की पत्तियां, 2 चम्मच आंवला पाउडर (नहीं लेंगे तो भी चलेगा), 1 कप पानी और 2 चम्मच नारियल का तेल

बनाने का तरीका: सबसे पहले गुड़हल के फूल और पत्तियों को अच्छे से धो लें। इन्हें मिक्सर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिलाएं। अब पेस्ट में आंवला पाउडर और नारियल तेल मिलाएं। बता दें कि आंवला बालों को काला करने में मदद करता है, जबकि नारियल तेल पोषण देता है।

लगाने का तरीका: इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं। सुनिश्चित करें कि सभी बाल ढक जाएं। पेस्ट को बालों पर 45 मिनट से 1 घंटे तक छोड़ दें। इसे शावर कैप से ढक सकते हैं। समय पूरा होने के बाद बाल को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू से धो लें।

कितनी बार लगाएं: इस हेयर मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। नियमित उपयोग से 4-6 हफ्तों में बालों का रंग गहरा होने लगेगा और सफेद बाल कम दिखेंगे।

गुड़हल के फूल से बाल काले करने के फायदे (Benefits of Hibiscus for Hair)

गुड़हल का प्राकृतिक रंग बालों को बिना केमिकल के काला करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं। यह बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के साथ ही बालों में डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

यहां ध्यान देने वाली बात गै कि हमेशा ताजे फूल और पत्तियों का उपयोग करें। अगर स्कैल्प पर जलन हो, तो तुरंत धो लें। साथ ही लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, क्योंकि कुछ लोगों को हिबिस्कस से एलर्जी हो सकती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article