Flower For Glowing Skin: चेहरे पर चांद सा निखार पाने की इच्छा लड़कियों को पार्लर तक ले जाती है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि पार्लर के ट्रीटमेंट से भी आपको नैचुरल निखार मिले। हसीनाओं की तरह गुलाबी गाल और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आपको घरेलू उपाय भी करने चाहिए। कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं, जो आपके स्किन के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसी लिस्ट में गुड़हल के फूल का नाम भी शामिल है। आइये जानते हैं कि गुड़हल के फूल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका-
गुड़हल का फूल के फायदे-
शायद ही आपको पता हो कि गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इस फूल से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस फूल का अर्क पिंपल से लेकर दाग-धब्बे और स्किन को ग्लो करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इस फूल को आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

hibiscus flower benefits for glowing skin
गुड़हल का फूल इस्तेमाल करने के 3 तरीका-
फेस क्लींजर
गुड़हल के फूल को फेस क्लींजर बनाकर चेहरे से गंदगी को साफ किया जा सकता है। चेहरे पर केमिकल लगाने की जगह आप गुड़हल के फूल का पेस्ट बना लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आप 3-4 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
टोनर की तरह करें इस्तेमाल
गुड़हल के फूल का टोनर बनाकर आप अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुड़हल के फूलों को पानी में उबालना है और फिर इसे ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर देना है।इस टोनर से डल और ड्राई स्किन से छुटकारा मिल जाता है।
स्क्रब बनाएं
गुड़हल के फूल को इस्तेमाल करने का स्क्रब भी एक तरीका है। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल को सुखाकर इसके पाउडर का स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें और दूसरा तरीका है इस फूल को पीसकर पेस्ट में चीनी का बूरा मिलाकर चेहरे और बॉडी पर इस्तेमाल करें।
