लाइफस्टाइल

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है गिलोय, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

Giloy Face Pack: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रही। इसके लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार तमाम तरह के प्रोडक्ट का यूज करने के बाद भी बेजान त्वचा से निजात नहीं मिल पाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप गिलोय का सहारा ले सकती हैं।

Image

Giloy Face Pack

Giloy Face Pack: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रही। इसके लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार तमाम तरह के प्रोडक्ट का यूज करने के बाद भी बेजान त्वचा से निजात नहीं मिल पाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप गिलोय का सहारा ले सकती हैं। गिलोय ना केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। गिलोय के फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको गिलोय फेस पैक बनाने के तरके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।

चेहरे पर गिलोय का इस्तेमाल करने के तरीके - how to use giloy on face

गिलोय-दूध

गिलोय के साथ दूध का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच गिलोय पाउडर लें और फिर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस फेस पैक को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद इस फेस पैक को साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको स्किन पर ग्लो दिखेगा।

गिलोय-शहद

यंग एंड ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप गिलोय और शहद से बने फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गिलोय के ताजे फल का पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद गिलोय और शहद से बनें इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

गिलोय-गुलाबजल

गिलोय पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए गिलोय पाउडर में गुलाबजल मिलाएं। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

गिलोय-एलोवेरा

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप गिलोय के साथ एलोवेरा मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसके लिए गिलोय के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article