आजकल की खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत से ज्यादा बालों पर देखने को मिलता है। बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में सफेद बालों को छुपाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है जो बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर देता है। वहीं कुछ लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। मेहंदी बालों की रंगत को सुधारने में मदद करता है, लेकिन इसके रंग भी कुछ दिन बाद निकल जाते हैं। ऐसे में अगर मेंहदी में थोड़ी सी कॉफी मिलाकर बालों पर लगाया जाए तो कमाल का असर देखने को मिल सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप बालों की देखभाल के लिए कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह तैयार करें हेयर पैक
हेयर पैक बनाने के लिए मेंहदी पाउडर (Mehndi Powder) में कॉफी पाउडर मिक्स कर लें। फिर इसमें हल्का हल्का पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब बालों को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे सुखाकर इसपर मेहंदी और कॉफी का ये पैक लगाएं। 2-3 घंटे बाद सिर को पानी से अच्छी तरह धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि बालों में शैंपू नहीं करना है। हेयर वॉश करने के बाद बालों पर तेल लगाएं। इससे बालों में शाइन आएगी और आपके बाल चमकेंगे।
नारियल तेल और कॉफी हेयर मास्क
बालों को काला, घना और शाइनी बनाने के लिए आप नारियल तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर भी बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे बालों में शाइन आती है और बाल काले होते हैं।
बालों को काला बनाने के अन्य तरीके
नींबू और काली चाय
बालों को काला बनाने के लिए आप काली चाय पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में चाय की पत्ती को उबाल लें। फिर इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर छान लें। जब ये ठंडा हो जाए तो फिर इसे बालों पर लगाएं। जल्द फर्क दिखेगा।
