Fitkari For Skin Whitening: प्रदूषण, धूप जैसे किन्हीं कारणों से स्किन पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप त्वचा को निखारने और गोरा बनाने के लिए कोई देसी नुस्खा तलाश रहे हैं। तो चेहरे पर सफेद पत्थर यानि की फिटकरी लगाना बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। फिटकरी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं की छुट्टी करने में काम आती है। तो अगर आपको भी स्किन पिगमेंटेशन या कील, मुंहासों की कोई दिक्कत है, तो आप फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और रंगत निखारने में मदद करते हैं। देखें चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाते हैं, फिटकरी लगाने के फायदे क्या हैं।
फिटकरी का पानी
आप फिटकरी का पानी भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको फिटकरी का छोटा टुकड़ा पानी में घोल लेना है। फिर उस पानी को रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं और चेहरा चमक उठता है।
फिटकरी और गुलाबजल
फिटकरी का टुकड़ा या फिर फिटकरी पाउडर को आप गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और रंगत भी निखर जाएगी।
फिटकरी और दही
फिटकरी के साथ दही मिलाकर चेहरे पर लगाना भी असरदार हो सकता है। फिटकरी को दही के साथ मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट धो लें और आपको अंतर साफ पता चलेगा।
इसी के साथ साथ आप फिटकरी या फिटकरी के पाउडर के साथ नींबू भी मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं। ये सारे ही नुस्खे दाग, धब्बों से लेकर कील, झुर्रियों की दिक्कतें दूर करने में काम आ सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि फिटकरी का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को रूखा बना सकता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार ही यूज करें। वहीं यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
