How to reply Chaitra Navratri Wishes in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। आज से भारतीय नव वर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के आगाज पर लोग एक दूसरे को खूब शुभकामनाएं देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता कि हम शुभकामना संदेशों का जवाब किस तरह से दें। अगर आपको भी ऐसी ही मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं का शानदार रिप्लाई कैसे दें। यहां देखें चैत्र नवरात्रि की शुभकाना संदेश का reply:
1. जगत जननी मां जगदंबा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को भी हार्दिक शुभकामनाएं।
जय माता दी!
2. सारी दुनिया है जिनकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में।
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
आपको भी चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
3. लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!”
जय माता दी!
4. चैत्र नवरात्रि की शुभ बेला आई,
साथ में हिंदू नववर्ष की खुशियां लाई।
नई उमंग और नए संकल्प के साथ,
आपको भी नवरात्रि की ढेरों बधाई।
5. मां दुर्गा के नौ रूप आपके जीवन में नौ नई खुशियां लेकर आएं। इस चैत्र नवरात्रि पर माता रानी आपके भी सभी संकल्पों को पूरा करें और आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएं।
जय माता दी!
6. शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।
आपको भी नवरात्रि की शुभकामनाएं
7. सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
आपको भी चैत्र नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
8. मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना
पाऊं बन के रौशनी तुम राह दिखा देना मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
आपको भी चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
9. मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं।
आपको भी चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!
10. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!
11. नव दीप जलें, नव फूल खिलें, जीवन को मां का आशीर्वाद मिले.
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपको भी ढेर सारी खुशियां मिलें!
जय माता दी!
