लाइफस्टाइल

How to Remove Holi Colours: दीवारों और टाइल्स से ऐसे हटाएं होली के पक्के रंग, इतनी आसानी से लौट आएगी पुरानी चमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 08:15 PM IST

How to Remove Holi Colours (होली के रंग कैसे हटाएं): होली अगर इस डर से नहीं खेलते हैं कि कहीं दीवार और टाइल्स खराब न हो जाएं तो एकदम चिल हो जाएं। हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे दीवारों और टाइल्स की पुरानी चमक लौट आएगी।

Image

How to Remove Holi Colours (होली के रंग कैसे हटाएं)

Easy Tips to Remove Holi Colours from walls and tiles in Hindi: होली पर रंगों से खेलने का मजा ही कुछ और होता है लेकिन इस मजे के चक्कर में रंग अक्सर कपड़ो और दीवारों पर लग जाता है। फिर यह पक्के रंग जल्दी से उतरने का नाम ही नहीं लेते। अगर गलती से सफेद रंग की टाइल्स पर रंग जम जाए तो तौबा हो जाती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम लाए हैं आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक्स जिनसे आपके पक्के रंग जल्दी ही उतर जाएंगे और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

How to Remove Colour Stains From Walls and Tiles

तुरंत साफ करें गुलाल

अगर सुखा गुलाल जमीन पर या टाइल्स पर गिर जाए तो उसे तुरंत झाड़ू की मदद से साफ कर लें। यह जितनी देर फर्श पर रहेगा उतना ही पक्का रंग होकर जम जाएगा।

गर्म पानी से कर लें साफ

फर्श पर गुलाल या पक्का रंग जम गया है तो चिंता न करें। गर्म पानी लें और रंग वाली जगह डाल दें। थोड़ी देर पानी को वहीं रहने दें अब किसी साफ सूती कपड़े से फर्श को रगड़कर साफ कर लें।

सफेद टाइल्स से ऐसे करें साफ

सफेद टाइल्स पर अगर रंग जम गया है तो यह तरीका आजमा सकते हैं। सफेद टाइल्स को साफ करने के लिए चार चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे रंग वाली जगह पर डाल दें इसे रगड़कर साफ कर लें। सारा रंग उतार जाएगा और सफेद टाइल्स साफ हो जाएगी।

गीले रंग को ऐसे करें साफ

गुलाल जमीन पर गिरने के बाद अगर यह पानी लगने से गिला हो जाता है और जम जाता है ,तो सबसे पहले इसे टिश्यू पेपर की मदद से साफ कर लें। अब एक नींबू लें और उसे काटकर दाग़ वाली जगह पर रगड़े इसे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

दीवार को ऐसे करें साफ

अगर दीवार पर रंग लग गया है और यह जम गया है तो इसे नींबू की मदद से रगड़कर साफ करें। रंग हल्का होकर उतरने लगेगा।

सिरके से उतार लें दीवार के रंग

सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे दीवार पर लगे रंग पर लगा दें और स्पॉन्ज की मदद से साफ कर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article