Holi Colour Removing Tips: होली खेलने में काफी ज्यादा मजा आता है, लेकिन इसके बाद रंग छुड़ाने में आपको उतनी ही अधिक मेहनत करनी पड़ जाती है। कई लोगों के चेहरे और बालों में में कई दिनों पर रंग लगे ही रहते हैं, क्योंकि जिद्दी रंग को छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी होली के रंग को छुड़ाते-छुड़ाते काफी ज्यादा परेशानी हो रही हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे होली के रंग को छुड़ाना काफी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं बाल, गाल, नाखून से कैसे छुड़ाएं होली का रंग?
गाल और गर्दन से कैसे छुड़ाएं होली का रंग?
होली के रंग को स्किन से हटाने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों में ठंडा दूध आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आधा कप ठंडा दूध लें। इसमें 1 टीस्पून वेजिटेबल ऑयल (सरसों, तिल या फिर नारियल) का मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल्स की मदद से अपनी स्किन पर लगाएं। आप इसे गर्दन, गाल, हाथ जैसे हिस्सों पर एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद इसे रुई की मदद से रगड़ें। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके रंग हट जाएंगे।
नाखून पर लगे रंग कैसे हटाएं?
होली के जिद्दी रंग अगर आपके नाखून से नहीं हट रहे हैं, तो परेशान न हो। इसके लिए बस आपको 1 चम्मच बादाम तेल की जरूरत है। इसके बाद इस तेल में आप 2 टेबलस्पून विनेगर और नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में करीब 5 मिनट के लिए अपनी उंगलियां डुबोकर रखें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने हाथों को धो लें। इससे कुछ ही समय में होली का रंग निकल जाएगा।
बालों से रंग कैसे हटाएं?
बालों से रंग हटाने के लिए आप सबसे पहले साफ पानी को प्रयोग करें। इसके बाद अपने 1 चम्मच तिल का तेल गर्म करें। इसमें 1 अंडे की जर्दी को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में शैंपू के दौरान अपने बालों में थोड़ा सा नींबू का रस और गुलाबजल लगा लें। ऐसा करने से आपके बालों से रंग काफी जल्दी हट जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
