लाइफस्टाइल

जंक फूड की क्रेविंग को किस तरह से किया जा सकता है कम, यह हैं इसे कम करने के टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 11:36 PM IST

Junk food craving: फास्ट फूड क्रेविंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। इससे वजन बढ़ सकता है और हेल्थ संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें मैनेज करने के लिए सही समय पर खाना खाएं, वॉक करें, पानी पीएं।

Image

जंक फूड की क्रेविंग को रोकने के बारे में पाएं पूरी जानकारी विस्तार से

KEY HIGHLIGHTS
  • फूड क्रेविंग किसी खास फूड को खाने की तीव्र इच्छा को कहा जाता है।
  • फास्ट फूड क्रेविंग हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
  • इस क्रेविंग को कम करने के लिए वॉक करें, मील स्किन न करें, स्ट्रेस को मैनेज करें।

Junk food craving: फूड क्रेविंग किसी खास फूड को खाने की तीव्र इच्छा को कहा जाता है। इस इच्छा को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। यही नहीं, ऐसा भी लगता है कि जब तक यह फूड नहीं खा लिया जाता, तब तक भूख कम नहीं हो सकती। फास्ट फूड क्रेविंग न केवल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है बल्कि इससे आप अपने आहार में अधिक कैलोरीज भी लेते हैं। जंक फूड आजकल बेहद प्रचलित है खासतौर पर युवा पीढ़ी में। इसके स्वाद के कारण इसे बार-बार खाने का मन करता है। लेकिन, जैसा कि पहले ही बताया गया है कि यह क्रेविंग हमारे लिए हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं इस क्रेविंग को कम करने के कुछ टिप्स के बारे में।

फास्ट फूड क्रेविंग को कैसे करें कम?

फ्राइड, ऑयली या पैक्ड फूड को खाने से खुद को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, यह नामुमकिन नहीं हैं। बस कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए इस क्रेविंग को कम करने के तरीकों के बारे में।

मील स्किप न करें- अगर आप सही समय पर खाना नहीं खाएंगे, तो इससे आपकी क्रेविंग और अधिक बढ़ेंगी। इसलिए हेल्दी ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत करें। सही लंच और डिनर के साथ ही स्नैक्स का भी ध्यान रखें।

भूख और क्रेविंग में फर्क पहचानें- भूख और क्रेविंग दोनों में अंतर है। अगर आप भूखें हैं लेकिन अभी मील का समय नहीं हुआ तो आप कुछ खा सकते हैं। लेकिन, अगर आप भूखें नहीं हैं और फिर भी आपकी जंक फूड खाने की इच्छा हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

पानी पीएं- पर्याप्त पानी पीने से आपकी क्रेविंग की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। आप लाइम वाटर या आइस टी आदि भी पी सकते हैं।

सैर करें- खुद को जंक फूड क्रेविंग से बचाने के लिए एक्सरसाइज करें या वॉक पर जाएं। इससे आपकी स्ट्रेस भी कम होगी जो इस क्रेविंग का कारण बन सकती है।

पर्याप्त नींद लें- ऐसा भी माना गया है कि पर्याप्त नींद से भी आप खुद को क्रेविंग से डिस्ट्रैक्ट कर सकते हैं। पर्याप्त नींद न लेने से न केवल क्रेविंग बल्कि वजन भी बढ़ सकता है।

जंक फूड क्रेविंग से आपका लाइफस्टाइल भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे कई हेल्दी फूड्स हैं, जो आपकी इस क्रेविंग को कम कर सकते हैं। जंक फूड क्रेविंग होने पर आप फ्रूट स्मूदीज, पीनट बटर, फ्रेश बेरीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूरी न्यूट्रिशनल वैल्यूज भी मिलेंगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article