लाइफस्टाइल

स्टेज पर चढ़ने से डरता है बच्चा? पेरेंट्स अपनाकर देखें ये आसान तरीके, चुटकी में छूमंतर होगा Stage Fear

पेरेंट्स को खुद समझने के साथ ही बच्चों को भी समझाना होगा कि स्टेज फियर कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक सामान्य डर है जिसे सही दिशा में काम कर दूर किया जा सकता है।

Image

बच्चों का स्टेज फियर कैसे दूर करें (Photo: iStock)

How to overcome stage fear: पेरेंटिंग काफी कठिन टास्क है। इसमें अभिभावकों को रोज नई चुनौतियों से दो चार होना पड़ता है। पेरेंट्स की कोशिश रहती है कि वह ऐसी परवरिश दें कि बच्चा पढ़ाई के साथ ही दूसरी एक्टिविटीज में भी अच्छा करे। हालांकि अकसर देखा जाता है कि बहुत से बच्चे पढ़ाई में अच्छे होते हैं लेकिन जैसे ही उन्हें स्टेज पर बोलना पड़ता है, वे घबरा जाते हैं। इसे ही स्टेज फियर कहते हैं। यह डर सामान्य है मगर इसे समय रहते दूर न किया जाए तो वह आत्मविश्वास खो सकता है। पेरेंट्स थोड़ी समझदारी और प्रैक्टिस से अपने बच्चे को इस डर से बाहर निकाल सकते हैं।

छोटे-छोटे मौके दें

बच्चे को अचानक बड़ी भीड़ के सामने ले जाने के बजाय घर पर ही छोटे-छोटे मंच तैयार करें। जैसे परिवार के बीच कविता सुनाना या कहानी सुनाना। इससे धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

पॉजिटिव माहौल बनाएं

अगर बच्चा स्टेज पर गलती भी करे तो डांटें नहीं। उसकी तारीफ करें कि उसने कोशिश तो की। यह पॉज़िटिव माहौल उसके डर को कम करेगा।

रोल मॉडल बनें

बच्चे अक्सर माता-पिता को देखकर सीखते हैं। आप खुद उसके सामने बोलें, गाएं या एक्टिंग करें ताकि उसे लगे कि ये सामान्य बात है।

रूटीन प्रैक्टिस कराएं

स्टेज फियर दूर करने का सबसे असरदार तरीका है प्रैक्टिस। रोज़ाना बच्चे को आईने के सामने बोलने की आदत डालें। धीरे-धीरे वह सार्वजनिक जगह पर बोलने में सहज हो जाएगा।

तनाव दूर करने की तकनीक सिखाएं

स्टेज पर चढ़ते समय गहरी सांस लेना और धीरे-धीरे छोड़ना तनाव कम करता है। बच्चों को यह आसान तरीका सिखाएं।

छोटे-छोटे लक्ष्य दें

पहले उसे दो लाइन बोलने का मौका दें, फिर चार लाइन। जैसे-जैसे वह सफल होता जाएगा, उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

पेरेंट्स को खुद समझने के साथ ही बच्चों को भी समझाना होगा कि स्टेज फियर कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक सामान्य डर है जिसे सही दिशा में काम कर दूर किया जा सकता है। बतौर पेरेंट्स अगर हम धैर्य, प्रोत्साहन और प्यार के साथ बच्चे का साथ दें तो वह आत्मविश्वास से भरा हुआ हर मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article