लाइफस्टाइल

Orange Peel Toner For Skin: घर पर संतरे के छिलके से तैयार करें टोनर, स्किन हमेशा करेगी ग्लो

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 7, 2025, 01:04 PM IST

Orange Peel Toner For Skin: स्किन की देखभाल के लिए विटामिन सी टोनर बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अब मार्केट वाले प्रोडक्ट्स का यूज करने की जरूरत नहीं। आप घर पर ही संतरे के छिलके से टोनर तैयार कर सकते हैं। यहां जानें टोनर तैयार करने का सही तरीका।

Image

How to make toner from orange peel

Orange Peel Toner For Skin: संतरे का सेवन तो हम सभी लोग करते हैं। ये हर मौसम में मिलने वाला फल होता है। आम तौर पर ये देखने को मिलता है कि लोग संतरे का सेवन करने के बाद इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि संतरे का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। संतरे के छिलके से टोनर तैयार कर आप सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। संतरे के छिलके का टोनर स्किन को लंबे समय तक चमकदार बनाए रख सकता है। संतरे का छिलका विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में ये स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। यहां जानें संतरे के छिलके से टोनर तैयार करने का सही तरीका।

कैसे बनाएं संतरे के छिलके से स्किन टोनर? - How to make skin toner from orange peel?

संतरे के छिलके का टोनर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक संतरा लें। अब टूथपिक की मदद से संतरे में छेद कर दें। इसके बाद एक बर्तन में एक गिलास पानी लें और इसे गर्म कर लें। फिर इसमें संतरा डालें। जब ये अच्छी तरह उबल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब संतरे के छिलके को छील लें और उसके छिलके को मिक्सर जार में डालें और इसे ग्राइंड करें। आप इसमें उस पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें संतरे का उबाला गया था। अब संतेर के छिलके से बने पेस्ट को स्प्रे बॉटल में डालें और इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर मिलाएं। आपका टोनर बनकर तैयार है।

Benefits of applying orange peel toner

ग्लोइंग स्किन के लिए

विटामिन सी से भरपूर टोनर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होता है। अगर आपको चमकदार त्वचा की ख्वाहिश है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

काले धब्बों के लिए

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी संतरे के छिलके का टोनर फायदेमंद साबित होता है।

त्वचा की रंगत करे साफ

इस टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन पोर्स टाइट होती है जिससे त्वचा की रंगत सुधरती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article