लाइफस्टाइल

लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, बस घर पर इस तरह टोनर बनाकर करें अप्लाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 10, 2025, 06:43 AM IST

How to Make Toner at Home: टोनर स्किन केयर रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ये त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर चोनर किस तरह तैयार कर सकते हैं।

Image

Untitled design (10)

How to Make Toner at Home: गर्मियों में चेहरे का नूर अक्सर खो जाता है। जिसकी वजह से त्वचा डल और बेजान सी दिखने लगती है। बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन टोनर की मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर पर स्किन टोनर तैयार कर सकते हैं।

कैसे बनाएं टोनर?

टोनर तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह पीस लें और फिर इसका रस निकाल लें। फिर एक कटोरी में खीरे का रस और चावल का पानी मिलाएं। फिर इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन एड करें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस टोनर को स्प्रे बोतल में भरकर रखें।

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। अब इसके बाद चेहरे पर फेस टोनर को स्प्रे कर अप्लाई करें। इस टोनर को हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो पैच टेस्ट करके इसे अप्लाई करें।

टोनर लगाने के फायदे

स्किन के पीएच को करे मेंटेन

क्लींजिंग के बाद त्वचा का pH लेवल थोड़ा कम हो जाता है। टोनर त्वचा के नेचुरल pH संतुलन को मेंटेन करने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और कम इरिटेटेड महसूस करती है।

गंदगी हटाने में मददगार

क्लींजिंग के बाद भी त्वचा पर कुछ गंदगी, मेकअप के अवशेष या क्लींजर के कण रह सकते हैं। टोनर की मदद से इस गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे रोमछिद्रों को और अधिक साफ करने में मदद मिलती है।

त्वचा को रखे हाइड्रेट

टोनर स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार है। ये स्किन की नमी को बरकरार रखने में मददगार साबित होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article