लाइफस्टाइल

How To Make Sattu At Home: घर पर सत्तू कैसे बनाते हैं? देसी चने के साथ मिलाएं ये चीजें.. स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना

How To Make Sattu At Home (घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाते हैं): गर्मियों के मौसम में देसी सत्तू पीने के बहुत फायदे होते हैं। अब वैसे तो मार्केट में बहुत से सत्तू पाउडर मिलते हैं, लेकिन अगर आप पर ही शानदार सत्तू बना लें तो इससे बेहतर क्या होगा। यहां देखें घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाते हैं।

Image

How To Make Sattu at Home, Ghar par sattu kaise banaye

How To Make Sattu At Home (घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाते हैं): गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा और एनर्जेटिक ड्रिंक पीने का आपका भी मन करता है। तो गर्मियों में सत्तू का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि तुरंत एनर्जी भी देता है। अब वैसे तो मार्केट में बहुत तरह के सत्तू पाउडर मिलते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले सत्तू में मिलावट हो सकती है। अब ऐसे में मिलावट की आशंका से बचने के लिए आप आसानी से घर पर ही शुद्ध सत्तू पाउडर तैयार कर सकते हैं। यहां देखें घर पर सत्तू पाउडर बनाने की पूरी रेसिपी।

घर पर सत्तू पाउडर कैसे बनाते हैं रेसिपी

- 500 ग्राम चना दाल (भुना हुआ चना भी ले सकते हैं)

- 100 ग्राम जौ

- 1 छोटा चम्मच अजवाइन

- 1 छोटा चम्मच काला नमक

Homemade Sattu Powder

शानदार सत्तू पाउडर बनाने के लिए आपको सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर साफ कर लेना है। और फिर आपको चना दाल को करीब 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो देना है। फिर भीगे हुए चनों को पानी से निकालकर किसी साफ कपड़े पर फैला दें ताकि उसमें से बची हुई नमी निकल जाए। इसके बाद अब आपको चनों को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भून लेना है। हालांकि ध्यान रखें कि भूनते समय लगातार चलाते रहें ताकि चने जले नहीं। फिर जब चने अच्छी तरह भुन जाएं और उनसे सुगंध आने लगे तो गैस बंद कर दें। फिर चनों को अच्छे से ठंडा होने दें। ठंडे होने के बाद चनों को मिक्सी या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। इसी में आपको अजवाइन या काला नमक भी मिला लेना है, ताकि ये पाउडर और हेल्दी बन जाए। और बस आपका सत्तू पाउडर तैयार है, इसे पिसे हुए सत्तू को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि ध्यान रखें कि, सत्तू को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। घर पर बना यह सत्तू पाउडर 2-3 महीने तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप सत्तू शरबत, पराठे या लिट्टी चोखा बनाने में उपयोग कर सकते हैं। गर्मी में निकलने से पहले आप सत्तू ड्रिंक जरूर पिएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article