चीड़ की सुइयों जैसी दिखने वाली ये डंडी बाल को बनाती है मजबूत, हेयरफॉल का मिट जाता है नामोनिशान
- Authored by: Srishti
- Updated Feb 2, 2026, 04:02 PM IST
Rosemary For Hair Fall Control: अगर आप बाल झड़ने से परेशान हैं तो यहां से आपको यहां बताई गई हरी पत्ती का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको इस पत्ती को बनाने और इस्तेमाल करने के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
बालों का झड़ना रोकती है ये हरी पत्ती (pc: canva)
Rosemary For Hair Fall Control: आजकल हर कोई झड़ते बाल और गंजी खोपड़ी से परेशान है। झड़ते बालों के लिए जब किसी दवाई का इस्तेमाल होता है तो इसके साइड इफेक्ट भी नजर आते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है कि हमारी प्राकृति में कुछ ऐसे पौधे और पत्तियां हैं, जो बाल को जड़ से मजबूत बनाती हैं और बालों का झड़ना रोकती हैं। यहां हम रोजमेरी की बात कर रहे हैं।रोजमेरी को गुलमेहंदी भी कहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एक बहुमुखी जड़ी-बूटी है। ये बालों के विकास को बढ़ावा देने, गंजेपन में दूर करने में कारगर, याददाश्त तेज करने, त्वचा में सुधार, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और तनाव कम करने के लिए फायदेमंद है। यहां से आप जानें कि आपको रोजमेरी को कैसे इस्तेमाल करना है।
बालों के लिए रोजमेरी वॉटर कैसे बनाएं?
रोजमेरी वॉटर बनाने के लिए सबसे पहले 1- 2 कप पानी को पैन में उबालने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे, तब उसमें 2–3 टहनी ताजा रोजमेरी या 1- 2 चम्मच सूखी रोजमेरी डाल दें। अब गैस धीमी कर दें और इसे 10- 15 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे छान लें और किसी साफ स्प्रे बोतल या कांच की बोतल में भर लें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं, जहां ये लगभग 7- 10 दिन तक सुरक्षित रहता है।
रोजमेरी वॉटर बालों में कैसे लगाएं?
रोजमेरी वॉटर इस्तेमाल करने के लिए इसे सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और इसे धोने की जरूरत नहीं होती। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 3- 4 बार नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
रोजमेरी ऑयल कैसे बनाएं?
रोजमेरी ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले ताजी या सूखी रोजमेरी की पत्तियां लें। अगर ताजी पत्तियां ले रहे हैं तो उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। पत्तियां सूखी और साफ होना बहुत जरूरी है। अब रोजमेरी की पत्तियों को हल्का-सा तोड़ या मसल लें। इसके बाद एक साफ और सूखा कांच का जार लें और उसमें रोजमेरी भर दें। जार को इतना भरें कि ऊपर थोड़ी जगह बची रहे। अब जार में कोई अच्छा कैरियर ऑयल डालें, जैसे नारियल तेल, जैतून का तेल या तिल का तेल। तेल इतना डालें कि रोजमेरी पूरी तरह डूब जाए। फिर जार का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इस जार को 2 से 4 हफ्तों तक किसी गर्म और सूखी जगह पर रखें। हर 2 से 3 दिन में जार को हल्का-सा हिला दें। समय पूरा होने के बाद तेल को एक साफ कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें। छना हुआ रोजमेरी ऑयल किसी साफ बोतल में भरकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। ये तेल 6 महीने तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
रोजमेरी ऑयल बालों में कैसे लगाएं?
रोजमेरी ऑयल लगाने से पहले अगर तेल गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा सा नारियल तेल या जैतून का तेल मिला लें। इससे स्कैल्प पर लगाने में आसानी होती है और जलन की संभावना कम रहती है। तेल को हल्का गुनगुना कर लेना और भी फायदेमंद होता है। अब उंगलियों की मदद से तेल को धीरे-धीरे सिर की स्कैल्प में लगाएं। लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें। तेल लगाने के बाद बालों को हल्के से बांध लें या शावर कैप पहन लें। इसे कम से कम 1 घंटे तक या फिर रात भर भी लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। रोजमेरी ऑयल हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं, झड़ना कम होता है और नए बाल आने में मदद मिलती है।
ध्यान दें-
अगर आप रोजमेरी का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो वॉटर या ऑयल को पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी न हो।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल