लाइफस्टाइल

दीवाली पर सिर्फ 5 रूपये के पेपर से इस तरह तैयार करें खूबसूरत दीया, डेकोरेशन की होगी जमकर तारीफ

Diwali Decoration Ideas: दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन है। कल धनतेरस के त्योहार के साथ दीवाली की शुरुआत हो जाएगी। दीवाली पर घर की सजावट होना लाज्मी है। हर कोई अपने घर को डेकोरेट करता है। घर को सजाने के लिए लोग लाइट्स के साथ साथ दीयों का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दीवाली घर को डेकोरेट करना चाहते हैं तो आप घर पर ही दीये बना सकते हैं।

Image

Diwali Decoration Ideas

Diwali Decoration Ideas: दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन है। कल धनतेरस के त्योहार के साथ दीवाली की शुरुआत हो जाएगी। दीवाली पर घर की सजावट होना लाज्मी है। हर कोई अपने घर को डेकोरेट करता है। घर को सजाने के लिए लोग लाइट्स के साथ साथ दीयों का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दीवाली घर को डेकोरेट करना चाहते हैं तो आप घर पर ही दीये बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 5 रूपये खर्च करने की जरूरत है। आप घर पर पेपर से खूबसूरत दीये तैयार कर सकते हैं। घर पर कागज से आप रंग-बिरंगे दीये बना सकते हैं। आप एक या दो रंगों के ही दीये तैयार कर सकते हैं।

घर पर इस तरह बनाएं दीया

घर पर दीया तैयार करने के लिए आप लाल और पीले रंग की कलर शीट ले लें। वहीं लड़ी बनाने के लिए आपको धागों की भी जरूरत होगी। सबसे पहले लाल शीट को गोलाई में काट लें। अब इस गौल शीट को आधा मोड़ें और आधे वाले हिस्से को दोबारा आधा मोड़ लें। इन मुड़ी हुई शीट्स को ग्लू गन से चिपका लें। जब यह तैयार हो जाए तो इसपर पीली शीट को काटकर चिपका लें। अब धागे की मदद से इसकी लड़ी बना लें और घर को लड़ियों की मदद से सजाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article