लाइफस्टाइल

How To Make Kajal At Home: प्यारी प्यारी आंखों में लगाएं काला काला काजल.. घर पर ऐसे बनाएं, बच्चों के लिए भी रहेगा बेस्ट

How To Make Kajal At Home (घर पर काजल कैसे बनाएं): आंखों का काजल किसी सिंपल से लुक में भी चार चांद लगा देता है। हालांकि बाजार वाला काजल थोड़ा केमिकल वाला हो सकता है, ऐसे में देखें घर पर काजल कैसे बनाते हैं। जो बच्चों के लिए अच्छा हो सकता है।

Image

घर पर काजल कैसे बनाएं

How To Make Kajal At Home (घर पर काजल कैसे बनाएं): आंखों में काजल लगाने से बेशक ही निखार दुगना हो जाता है। वैसे तो मार्केट में कई सारी काजल पेंसिल आती है, लेकिन इनमें केमिकल हो सकता है। जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं अगर आप अपने छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाते हैं, तो भी ये दिक्कत वाला हो सकता है। ऐसे में घर का बना काजल आपके लिए बहुत ही बढ़िया हो सकता है। जी हां, आप घर पर ही बहुत ही नेचुरल और सुंदर काजल तैयार कर सकते हैं। जो आंखों को सुंदर तो बनाएगा ही, साथ ही साथ आंखों को सेहतमंद भी बनाएगा। देखें घर पर काजल कैसे बनाते हैं।

Homemade Kajal Recipe in Hindi

सामग्री

1 चम्मच बादाम का तेल या सरसों का तेल

1 छोटा टुकड़ा कपूर

थोड़ा सा गाय का घी (ये स्टेप वैकल्पिक है)

1 छोटा सा दीये का टुकड़ा

काजल बनाने की विधि

घर पर सुंदर सा काजल तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक छोटी सी कटोरी या दीया लेना है और उसमें एक चम्मच सरसों का या ऱिर बादाम का तेल डालना है। इसमें आप कपूर, घी तो लौंग आदि मिला सकते हैं। जिससे आंखों को ठंडक मिलती है, तो ये एंटी बैक्टीरियल भी होते हैं। अब आपको इसमें रूई की बत्ती डालकर जला देना है। फिर इस बर्तन या दीये को किसी मेटल के ढक्कन के साथ ढक दें। और जब उस ढक्कन पर कालिख या काजल जमा होने दें, लगभग 15 से 20 मिनट के बाद बहुत सारा काजल इकट्ठा हो जाएगा। और बस खुरच कर उसमें से काजल निकाल लें और किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।

वहीं अगर आपको ये काजल ज्यादा सूखा लग रहा है, तो आप इसमें ऊपर से थोड़ा बादाम का तेल या घी भी मिलाकर मिक्स कर सकते हैं। जरूर ही आपको ये काजल घर पर बनाना ही चाहिए। इससे आंखें सुंदर लगती हैं, तो ऐसा काजल लगाने से आंखों को ठंडक भी मिलती है और दृष्टि तेज होती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article