लाइफस्टाइल

Hari Mirch Ka Achar Recipe: हरी मिर्च का राजस्थानी आचार इस तरह बनाएंगे तो 2 की जगह 4 रोटी खाएंगे, फटाफट नोट करें रेसिपी

Hari Mirch Ka Achaar Recipe (राजस्थानी हरी मिर्च का अचार, रेसिपी): राजस्थानी स्टाइल वाले हरी मिर्च के अचार देशभर में मशहूर हैं। इस चटपटे अचार से तो लोग 2 की जगह 4 रोटियां भी खा जाते हैं। अगर आपको भी इसे घर पर बनाना है तो यहां से इसकी रेसिपी देख सकते हैं।

Image

rajasthani hari mirch achar recipe in hindi

Hari Mirch Ka Achaar Recipe (राजस्थानी हरी मिर्च का अचार, रेसिपी): भारतीय थाली में जबतर चटनी और अचार न हो, तबतक खाने का मजा ही नहीं आता है। खासतौर से खट्टे-मीठे अचार तो लोग याद से बनाते हैं और खाने में शामिल करते हैं। इनसे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे तो आपने कई तरह के अचार खाए होंगे, लेकिन राजस्थानी अचार की बात ही अलग है। राजस्थान की मशहूर हरी मिर्च का अचार बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप यहां से इसे बानान सीख सकते हैं।

राजस्थानी स्टाइल हरी मिर्च का अचार की सामग्री-

instant marwari mirch ka achaar

instant marwari mirch ka achaar

  • कप हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1 टेबल स्पून सौंफ बीज
  • 1 टेबल स्पून मेथी के बीज
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टी स्पून हींग
  • 1 टेबल स्पून सरसों के बीज
  • 1/4 कप सरसों का तेल
  • 1 टेबल स्पून सिरका
  • 2 टी स्पून नमक

राजस्थानी स्टाइल हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि-

सबसे पहले आपको एक नॉन स्टिक पैन में सौंफ, राई, मेथी दाना और जीरा मिलाना है। उन्हें लगभग एक या दो मिनट के लिए सूखा भून लें।एक बार हो जाने के बाद, मसालों को ठंडा होने दें। इन्हें एक साथ ब्लेंड करें जब तक कि एक मोटा पेस्ट न बन जाए। अब इस मिश्रण को एक गहरे बाउल में निकाल लीजिए और इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, सिरका, हींग और सरसों का तेल डाल दीजिए। अच्छी तरह मिलाएं।इस अचार को एक एयरटाइट कन्टेनर में भरकर दो दिनों के लिए कमरे के तापमान पर रख दीजिये। फिर आप इसे रेफ्रिजरेट भी कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article