Fruit Chaat Recipe: महाशिवरात्रि इस वर्ष 18 फरवरी को मनाई जा रही है। इस हिंदू त्योहार को भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाता है और यह सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन उपवास रखा जाता है, जो फलाहारी शिवरात्रि व्रत होता है। इस व्रत में अनाज, मांस, मछली, नमक, शराब इत्यादि से परहेज करते हैं, लेकिन दूध से बनी मीठी चीजों और फलों का सेवन कर सकते हैं। सेब, केला, अनार जैसे फलों को काटकर चाट मसाला, जीरा पाउडर, हरी मिर्च हरी धनिया और नींबू के रस से इस चटपटे चाट को तैयार किया जाता है।
व्रत में सादा खाना-खाना बोरिंग हो सकता है। इसलिए आप फ्रूट चाट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जो स्वाद में चटपटा और टेस्टी तो होता ही है साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। फ्रूट चाट को कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
फ्रूट चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
इसे बनाने के लिए सेब, अनार के दाने, पपीता, केला, पपीते, खरबूज, अमरुद, संतरे, अनन्नास, काले अंगूर, खीरा और खजूर, सूखे पुदीना के पत्ते, काली मिर्च और एक चम्मच चीनी की आवश्यकता पड़ती है।
फ्रूट चाट बनाने का तरीका-
सबसे पहले भूने जीरे, काली मिर्च, पुदीने की सूखी पत्ती और कच्चे आम से बने अमचूर (अगर आप अमचूर का व्रत में सेवन करते हैं तभी) को एकसाथ मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें. इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और उसमें सभी कटे हए फलों को डाल दें। इसके बाद इसमें दो चम्मच चीनी, होममेड फ्रूट चाट मसाला डालें और फिर लास्ट में आधा चम्मच नींबू के रस को डालकर सभी चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स करेें। अब आप का रूट चार्ट तैयार हो चुका है।
फलों की यह चाट टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। व्रत में इन फलों को खाने से अपकी बॉडी को खनिज, विटामिन्स, रेशे और नेचुरल शुगर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिल जाते है। वहीं, इन सभी रसदार फलों के सेवन से हेल्थ तो सही रहता ही है साथ ही वेट लॉस में भी कई चमत्कारिक लाभ मिलते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
