Easy Face Packs at Home: कभी सर्दी तो कभी गर्मी - कभी प्रदूषण तो कभी उमस - ये सब आपकी त्वचा पर भी खराब असर डालते हैं। ग्लोइंग त्वचा के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा मेकअप में ही रहें। घर पर कुछ आसान से ब्यूटी टिप्स फॉलो करके आप दमकती स्किन पा सकती हैं। हां, फेस पैक बनाने के लिए आपको अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखना होता है। घर की कुछ आसान चीजों से आपको हेल्दी स्किन मिलेगी। यहां देखें इसके विकल्प।
Easy Face Packs List in Hindi
1. हनी और निम्बू पैक
एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाएं। और मिश्रण को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगे रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
2. दही और हल्दी पैक
दो चम्मच दही में आधा चमच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से फेस को धो लें।

Dahi Face Pack
3. आटा और दही पैक
दो चम्मच आटा लेकर इसमें गाढ़ा पेस्ट बनाने जितना दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इसमें थोड़ी हल्दी या बेसन भी मिला सकती हैं।
4. आलू और दही पैक
एक छोटा आलू उबालकर मैश कर लें और इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
इन फेस पैक का नियमित उपयोग आपको हेल्दी स्किन देगा। इनको आप हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। इनको बदल बदल कर लगाना भी फायदा देगा।
