लाइफस्टाइल

Dahi Vada Recipe in Hindi: इस बार होली पर बनाएं ये स्पेशल दही बड़े, रंग के नहीं आपके हाथ के स्वाद के होंगे चर्चे, नोट करें हलवाई वाली स्पेशल रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 09:04 PM IST

Dahi Vada Recipe in Hindi: इस होली अगर आप अपने खाने की लिस्ट में कुछ हटकर और चटपटा बनाना चाहते हैं तो इस बार इस त्योहार पर दही बड़ा ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप इसे दिए गए तरीके से बनाते हैं तो आपको खूब वाहवाही मिलेगी।

Image

होली पर बनाएं लाजवाब खट्टे-मीठे दही बड़े

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर ऐसे बनाएं होली स्पेशल दही बड़े रेसिपी
  • काफी आसानी से बना सकते हैं एकदम सॉफ्ट दही बड़े
  • जानिए रुई जैसे नरम दही वड़े बनाने का सबसे आसान तरीका

Dahi Vada Recipe in Hindi: रंगो और मस्ती का पर्व होली लजीज व्यंजन के बिना अधूरा सा लगता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह के खट्टे-मीठे और तीखे पकवान बनाकर मेहमानों को परोसते हैं। होली पार्टी के मैन्यू में आप दही भल्ले को शामिल कर सकते हैं जो मेहमानों के लिए परफेक्ट फूड ऑप्शन बन सकता है। दही बड़े रेसिपी उत्तर भारत की फेमस साइड डिश है, जो दही और उड़द दाल से बनाई जाती है। केवल होली ही नहीं बल्कि इस रेसिपी का आनंद आप कभी भी ले सकते हैं। जानते हैं हलवाई जैसे स्वादिष्ट दही बड़े की रेसिपी के बारे में।

दही बड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

इस रेसिपी को बनाने के लिए मूंग दाल-एक कप, रिफाइंड तेल-एक कप, हरी मिर्च-दो, ठंडा पानी-दो कप, अदरक कटी हुई- एक छोटा चम्मच, हंग कर्ड-एक कप, जीरा 1 छोटा चम्मच, इमली की चटनी-3 बड़े चम्मच, धनिया की पत्ती-दो चम्मच, काला नमक स्वादानुसार जैसी सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

दही बड़े बनाने की विधि-

  • दही बड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को पानी से धोने के बाद इसे रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें।
  • इसके बाद इसके पानी को निकालकर थोड़े से पानी में दाल को डालकर मिक्सी की मदद से स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद बैटर को तब तक फेंटते रहें जब तक यह हल्का और फ्लपी ना हो जाए। अब इसमें नमक, भुना जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। अब तैयार गाढ़े बैटर से छोटी-छोटी टिक्की के आकार की लोइयां बनाएं।
  • गैस पर एक पैन या कड़ाही को हाई फ्लैम पर रखें और उसमें तेल गर्म करने के बाद बड़ों को डालकर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें और अब इन्हें तेल के बाहर निकालकर पानी में डाल दें।
  • इसके बाद हंकर्ड में चीनी, जीरा, काली मिर्च और धनिया पत्ती को डालकर अच्छी तरीके से मिक्स करें।
  • वहीं बड़ों को एक प्लेट में निकाल लें और कुछ बड़ों को हथेलियों से दबाकर मसल लें और इसके ऊपर हंग कर्ड के मिक्सर को डालें फिर इसके ऊपर इमली की चटनी, जीरा, धनिया पत्ती, काला नमक डालकर गार्निश करें।

ध्यान रखें कि उड़द की दाल को 7 से 8 घंटे के लिए भिगोना जरूरी है। इसके अलावा दही बड़े बनाने के लिए हंकर्ड का ही इस्तेमाल करें या अगर मौजूद नहीं है तो दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए दाल के बैटर की स्थिरता पर ध्यान देना जरूरी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article