How To Make Curd Rice: रात को बनाएं चावल बच गए हैं? और अब समझ नहीं आ रहा कि, चावल से क्या बनाएं.. तो बोरिंग फ्राइड राइस नहीं आप इस बार नाश्ते में साउथ इंडियन स्टाइल वाले कर्ड राइस बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो कम मेहनत और स्वाद में भरपूर वाली ये रेसिपी ट्राई करना बनता है। देखें घर पर टेस्टी कर्ड राइस कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी -
सामग्री
- 1 कप पके हुए चावल (ठंडे)
- 1 कप ताजा दही
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच कटा हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 5-6 करी पत्ते
- 1 चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच तेल या घी
कर्ड राइस कैसे बनाते हैं
स्वादिष्ट और सिंपल हेल्दी कर्ड राइस या दही चावल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ठंडे चावल और दही मिलाकर उन्हें अच्छे से मिक्स कर देना है। और उसी में अपने स्वाद के अनुसार नमक भी एड कर देना है। फिर आपको बस एक छोटी कड़ाही में तेल या घी को गर्म करना है, उसमें सरसों के दाने चटकने देना है। फिर उसमें उड़द दाल, हरी मिर्च, अदरक और कढ़ी पत्ता डालकर हल्का सा भून लेना है। इसी में आप हींग भी डालकर बढ़िया सा तड़का तैयार कर सकते हैं। और बस इस टेस्टी से तड़के को आपको दही चावल में डाल देना है। इसी के साथ आप स्वाद और गार्निशिंग के लिए हरा धनिया और प्याज भी एड कर सकते हैं।
स्वाद और सेहत से भरपूर कर्ड राइस वाली रेसिपी आपको भी जरूर ही ट्राई करनी चाहिए।
