लाइफस्टाइल

10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी बिहार की फेमस बालूशाही, बस यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 10, 2025, 04:59 PM IST

Bihari Balushahi Recipe: बिहार की फेमस मिठाई बालूशाही खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, इसे बनाना उतना ही आसान होता है। ऐसे में अगर आप बिहार की खस्ता और लाजवाब बालूशाही घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई रेसिपी से नोट से कर सकते हैं।

Image

बालूशाही रेसिपी (Image: istock)

Bihari Balushahi Recipe: जब भी बात बिहार के फेमस डिशेज की होती है तो उसमें बालूशाही का नाम तो आता ही है। बालूशाही बिहार की एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह से पानी टपकने लगता है। ये मिठाई बाकी मिठाईयों से काफी अलग होती है। इसकी बनावट और स्वाद दोनों ही जुदा है। बालूशाही खाने में खस्ता और लाजवाब लगती हैं। ऐसे में बाजार जैसी खस्ता और लाजवाब मिठाई आप घर पर भी बना सकते हैं। अगर आप घर पर लाजवाब बालूशाही बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई रेसिपी से ड्राई कर सकते हैं।

बालूशाही बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा: 2 कप
  • घी: 1/2 कप
  • दही: 1/4 कप
  • बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
  • चीनी: 2 कप
  • पानी: 1 कप
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • तलने के लिए तेल/घी

बालूशाही बनाने की विधि

  • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा और पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें दही डालकर धीरे-धीरे सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटे को बहुत ज़्यादा मसलना नहीं है, बस इसे इकट्ठा करना है।
  • आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर गरम करें। चीनी घुल जाने पर, इसे 5-7 मिनट तक और पकाएं जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाए। इसमें इलायची पाउडर भी मिला दें।
  • आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और उन्हें हल्के हाथ से दबाकर बीच में उंगली से छेद कर दें।
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। आंच को धीमी रखें।
  • तैयार बालूशाही को गरम तेल में डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से बालूशाही अंदर तक पकती है और परतदार बनती है।
  • तली हुई बालूशाही को गरम चाशनी में 5-7 मिनट के लिए डुबोकर रखें ताकि वे चाशनी को अच्छी तरह सोख लें।
  • चाशनी से निकालकर, इन्हें ठंडा होने दें और फिर परोसें।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article