लाइफस्टाइल

How to Look Slim in Saree: साड़ी में लगेंगी एकदम मोरनी जैसी.. बस सीख लें पहनने का खास तरीका, देखें साड़ी में पतले कैसे लगते हैं

How to Look Slim in Saree (साड़ी में पतले कैसे लगे): साड़ी पहनने की शौकीन हैं लेकिन साड़ी में ज्यादा कर्व्स और फैट दिखता है, तो साड़ी पहनना अवॉइड करती हैं? ऐसे में साड़ी में पतला फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए आप ये वाली खास टिप्स फॉलो कर सकती हैं। देखें साड़ी में पतले कैसे दिखे, साड़ी ड्रेपिंग, फैशन टिप्स।

Image

How to look slim in a saree

How to Look Slim in Saree (साड़ी में पतले कैसे लगे): साड़ी का फैशन बेशक ही कभी खत्म नहीं हो सकता है, भारतीय महिलाओं का जो रूप साड़ी में उभरकर आता है, वो शायद ही किसी और ड्रेस में आता हो। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनने का खूब शौक है, लेकिन पहनने में शर्म आती है, तो ये टिप्स आपके लिए काम की हो सकती हैं। दरअसल साड़ी में अक्सर ही फिजिक थोड़ा उभरा हुआ लगता है, खासतौर से उल्टा पल्ला साड़ी ड्रेप में हिप्स वाला हिस्सा थोड़ा फैट लग सकता है। जिस वजह से कई महिलाएं साड़ी नहीं पहन पाती हैं, हालांकि साड़ी में पतले लगने की भी खास टैकनीक होती है। यहां देखें साड़ी में पतले कैसे लगें, पतले लगने के लिए कैसी साड़ी पहने।

How to Look Slim in Saree, साड़ी में पतले कैसे लगे

फैब्रिक करें चेंज

कुछ तरह के फैब्रिक्स ऐसे ही होते हैं, जिसमें आपका फिजिक फैला हुआ लगता है। ऐसे में साड़ी पहनते वक्त स्लिम लगने के लिए ज्यादा से ज्यादा जॉर्जेट या शिफॉन की लाइट फ्लोई साड़ी पहने।

प्रिंट का रखें ध्यान

कुछ खास तरह की प्रिंट या पैटर्न से भी मोटा लगने की संभावना होती है। ऐसे में पतले लुक के लिए आपको वर्टिकल पैटर्न या ज्यॉमैट्रिक शेप वाली साड़ी पहनी चाहिए। क्योंकि हॉरीजॉन्टल पैटर्न की साड़ी में फैट लुक आता है।

कलर भी जरूरी

मोटे-पतले लुक में रंगों का भी महत्व होता है, दरअसल काले या कोई डार्क रंग के कपड़ों में आप हमेशा पतले लगते हैं। ऐसे में आप काला, नैवी ब्लू, पर्पल आदि जैसे रंगों का चुनाव कर सकते हैं।

ब्लाउज बनवाएं फिट

गलत डिजाइन के ब्लाउज से भी साड़ियों का लुक मोटा आता है, ऐसे में ध्यान रखें कि आपका ब्लाउज न ज्यादा ढीला हो या और न ही ज्यादा टाइट।

ड्रेपिंग स्टाइल

साड़ियों के ड्रेप से भी पतला लुक आता है, आप अपने फिजिक के हिसाब से अपने लिए जो बेस्ट हो वैसा ड्रेप करें।

इसी के साथ साथ परफेक्ट टोन्ड बॉडी के लिए बढ़िया पेटिकोट, पॉश्चर, एक्सेसरीज का ख्याल रखना भी जरूरी हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article