लाइफस्टाइल

How To Knead Makki Ka Atta: मक्की की रोटी बनेगी सुपर-फूली, बस आटा गूंथने का यह देसी नुस्खा अपनाएँ

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Dec 5, 2025, 02:20 PM IST

मक्के का आटा कैसे गूंथे, How To Knead Makki Ka Atta: सर्दियों में मक्के के आटे की रोटी खाने का अलग ही आनंद होता है। मक्के की तासीर गर्म होती है, जिससे इसे सर्दियों में बनाना और साग संग खाना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। लेकिन कई बार मक्के की रोटी मोटी या टूटी हुई बनती है। ऐसे में फूली रोटी के लिए आटा गूंथने की ये वाली ट्रिक्स फॉलों की जा सकती है।

How To Knead Makki Ka Atta

How To Knead Makki Ka Atta

मक्के का आटा कैसे गूंथे, How To Knead Makki Ka Atta: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम मक्के की रोटी और सरसों का साग किसे पसंद नहीं? लेकिन कई बार मक्के की रोटी मोटी या टूटी हुई बनती है, ऐसे में सभी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है मक्के के आटे को सही तरीके और जल्दी से गूंथना। मक्की का आटा गेहूं के मुकाबले थोड़ा लचीला होता है और इसमें ग्लूटेन नहीं होता, जिससे यह बिखरता रहता है। ऐसे में ये वाली सिंपल टिप्स फॉलों कर आप मिनटों में नरम और परफेक्ट मक्के का आटा गूंथ सकते हैं। देखें फूली हुई मुलायम गोल-गोल मक्की की रोटी के लिए आटा कैसे गूंथे -

मक्की का आटा कैसे गूंथे

मक्के के आटे को गूंथने का सबसे अच्छा और ट्रेडिशनल तरीका है गरम पानी का इस्तेमाल। गरम पानी आटे के दानों को चिपकने में मदद करता है। ऐसे में आप गरम पानी का यूज करके मक्की का आटा गूंथ सकते हैं।

1. सबसे पहले एक कटोरे में मक्के का आटा लें। फिर उसमें आपको आवश्यकतानुसार नमक डालना है।

2. आटे में आपको फिर गरम पानी डालना है, हालांकि पानी उबलता हुआ नहीं, बल्कि गुनगुना होना चाहिए। अधिक गरम पानी आटे को गलेदार बना सकता है।

3. आटे के बीच में एक गड्ढा बनाएं और धीरे-धीरे गरम पानी डालते हुए कांटे या चम्मच से मिलाना शुरू करें।

4. थोड़ा सा आटा एक साथ जमने लगे तो हाथों से मिलाना शुरू कर दें। गरम होने के कारण आटा जल्दी बंधने लगेगा।

5. अब आपको आटे को साधारण आटे जैसा ही गूंथ लेना है।

इसी के साथ साथ आप मक्की के आटे में दही या छाछ मिलाकर भी गूंथ सकते हैं। जरूर ही आपको मक्की के आटा गूंथने का ये वाला सिंपल सा नुस्खा ट्राई करना ही चाहिए। इससे आपकी रोटियां गोल गोल और मुलायम, फूली हुई बनेंगी।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article