How To Keep House Cool Without AC (बिना AC घर ठंडा कैसे रखें): तपती गर्मियों के दिनों में आज कल बिना एसी या कूलर के गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन इन आधुनिक चीजों से बिजली की खपत भी ज्यादा होती है, तो ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छे नहीं होते हैं। अब गौर तलब है कि, पहले के जमाने में बिना ऐसी किसी चीज के भी भारतीय घरों को काफी नेचुरल तरीकों से ठंडा रखा जाता था। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की बिजली बचाना चाहते हैं, और बिना एसी-कूलर के घर को ठंडा रखना चाहते हैं। तो फिर आपके लिए भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ये वाले देसी तरीके बहुत ही ज्यादा काम के हो सकते हैं।
How To Keep House Cool Without AC, बिना AC घर ठंडा कैसे रखें
शेड या छज्जा लगाएं
सीधी धूप से घर गर्म हो जाता है, ऐसे में घर को कुछ ठंडा रखने के लिए अच्छे से शेड या छज्जा लगवाएं। वहीं आपको शेड ऐसी किसी चीज से बना हुआ लगवाना चाहिए, जो ठंडक रिफ्लेक्ट करता हो।
टेराकोटा का करें इस्तेमाल
मिट्टी के बर्तनों से लेकर घर में कूलिंग के लिए आपको टाइल्स तो छत की फर्शी को टेराकोटा से कवर करना चाहिए। इनमें नेचुरल इंसुलेटर होता है, जिससे गर्मी कम लगती है।
घर में लगाएं पेड़
पेड़-पौधों वाले घरों में नेचुरली ठंडक बढ़ जाती है, ऐसे में आपको घर के अंदर तो बाहर हरियाली वाला वातावरण ही मेन्टेन करना चाहिए। वहीं समय समय पर आप घर को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं।
क्रॉस वेंटिलेशन
घर को ठंडा रखने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन बहुत जरूरी होता है। जिससे गर्म हवा और ठंडी हवा बैलेंस में रहेगी।
हल्के रंग के पर्दे
घरों में आपको हल्के रंग के पर्दे लगाने चाहिए, ये पर्दे कम सनलाइट सोखते हैं। जिससे घर ठंडा रहता है।
इसी के साथ साथ आप ज्यादा से ज्यादा नेचुरल कूलिंग वाली चीजें यूज करें। पंखे तो इलेक्ट्रॉनिक चीजों का यूज स्मार्ट तरीके से करें। घर में ये छोटी छोटी चीजे करने से घर ठंड़ा रहता है।
